Category Archives:  Spiritual

जिंदगी की परेशानियों से चाहते है छुटकारा, तो आज ही आजमाए ये आसान से उपाय

Aug 17 2020

Posted By:  Sunny

जीवन मे दुःख आता है तो सुख भी आता है | इसी प्रकार सुख आता हैं, तो दुःख भी आता है | जीवन का ये एक चक्र है, जो हर किसी के जीवन में आता है और ये निश्चित भी है | कई कुछ ऐसा भी होता है कि जीवन में दुःख हद से ज्यादा आने लगते है | जीवन कठिनाईओ से भर जाता है | ऐसे में यदि आपके जीवन में भी इस समय परेशानियां चल रही है, तो कुछ आसान से उपाय है | जिनकी मदद से आप इन परेशानियों से छुटकारा पा सकते है | आज हम आपको इन्ही उपायों के बारे में बताने जा रहे है |



> हनुमान जी अपने भक्तो को हर परेशानी से मुक्ति दिलाते है | इसीलिए हनुमान जी को संकटमोचन कहा जाता है | आप रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करे | सच्चे मन से की गयी हनुमान जी की उपासना आपको दुखो से मुक्ति अवश्य दिलाएगी |



> बुरे समय से छुटकारा पाने के लिए आप एक नारियल ले और उसे लाल कपडे में लपेट ले | इसके बाद नारियल को बहते जल में प्रवाहित कर दे | आप मंगलवार और शनिवार के दिन इस उपाय को करे | इससे आपके जीवन के दुःख शीघ्र ही दूर होंगे | इस उपाय को आप 11 बार करे |

> हनुमान जी अपने भक्तो का साथ कभी नहीं छोड़ते है | यदि आपके जीवन में परेशानी चल रही है, तो आप हनुमान जी को 7 मंगलवार तक चोला अर्पित करे | इससे बजरंगबली प्रसन्न होंगे आपके दुखो का अंत करेंगे |

> आप प्रत्येक बुधवार को मछलियों को आटा खिलाये | मछलियों को आते की गोलिया खिलाने से दुखो का अंत होता है, साथ ही बिगड़े काम भी बनने लगते है |

> आप सवेरे जल्दी उठे और सूर्योदय के समय सूर्यदेव को जल अर्पित करे | इससे आप पर सूर्यदेव की कृपा बनेगी | उत्तम फल की प्राप्ति के लिए आप सूर्यदेव को अर्घ्य देने वाले जल में कुछ चावल के दाने भी मिला ले |

> हिन्दू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है | गाय में सभी देवी देवताओ का निवास स्थान भी है | ऐसे में गाय माता की सेवा करने से सभी देवी देवताओ की कृपा प्राप्त होती है |

> दान को सबसे बड़ा पुण्य बताया गया है | आप गरीबो में अन्न का दान करे | अन्न का दान महादान भी कहलाता है | आप शनिवार के दिन जरूरतमंद लोगो को दान अवश्य करे |

> जीवन में सुख शांति के लिए महादेव का आशीर्वाद बहुत जरुरी है | आप हो सके तो प्रत्येक दिन शिवलिंग पर जल अर्पित करे या फिर आप चाहे तो सोमवार को भी जल अर्पित कर सकते है | इससे महादेव आपसे प्रसन्न होंगे और आपके दुखो का अंत करेंगे | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर