Category Archives:  Spiritual

राशिफल 20 अगस्त 2020: श्रीहरि विष्णु के आशीर्वाद से आज इन 5 राशियों की रहेगी मौज...

Aug 19 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | कार्यो में सफलता अर्जित करने के प्रयासों में अधिक जोर लगाएंगे | आज नौकरी बदलने के विचार मित्र से शेयर कर सकते है | दाम्पत्य जीवन में हल्का तनाव रहेगा, लेकिन स्थिति काबू में रहेगी | आज किसी की सलाह आपके बड़े काम आने वाली है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | परिवार का सुख शांति भरा आपको सुकून देगा | ऑफिस में सहकर्मियों को साथ लेकर चलने में ही आपको सफलता मिलेगी | व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है | दाम्पत्य जीवन में तनाव दूर होगा और प्रेम में वृद्धि होगी |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | किसी काम में थोड़ी रुकावट पैदा हो सकती है, लेकिन आप उसे सुलझा लेंगे | आज अपने स्वास्थ्य को लेकर आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है | आज किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है, आप अपनी सुरक्षा का भी ख्याल रखे |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | ऑफिस में आज काम में व्यस्त रहने वाले है | परिवार की कुछ जरूरते आपका ध्यान आकर्षित कर सकती है | प्रेम जीवन वालो के लिए दिन शुभ रहेगा, आप दिन को एन्जॉय करेंगे | विवाहित जातको के लिए दिन सामान्य रहेगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन ठीक रहेगा | कामकाज को लेकर दिन सफलता भरा रहेगा, जिससे आप भी प्रसन्न दिखाई देंगे | आज कुछ चुनौतिये से आपका सामना होने वाला है, आपको उनसे लड़ने की जरूरत है | भविष्य को लेकर जीवनसाथी के साथ मिलकर कुछ निर्णय ले सकते है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन उतार चढ़ाव से भरा रहने वाला है | किसी करीबी की बाते आपकी चिंता की वजह बन सकती है | व्यापारियों को उम्मीद से अधिक लाभ मिलेगा | दाम्पत्य जीवन में किसी बात को लेकर बड़ी बहस हो सकती है, आपको मामले को सँभालने की जरूरत है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | आपका बदला हुआ व्यवहार लोगो को रास आएगा | नए लोगो से जुडने में आपको मदद मिलेगी | आज आपको अचानक धनलाभ होने वाला है | इससे आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी | विवाहित जातक जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपको अपने काम में ध्यान देने की जरूरत है, तभी आज आप सफलता का मुंह देख पाएंगे | परिवार के किसी सदस्य से आज अधिक ही स्नेह मिलने वाला है | विवाहित जातको में किसी चीज को लेकर तल्ख़ बातचीत हो सकती है | कोई मित्र आर्थिक मदद मांग सकता है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | बिगड़ते काम अचानक बनने से आपके चेहरे पर रौनक दिखाई देगी | हालाँकि आज आप अपनी सेहत को लेकर थोड़े सावधान रहे | प्रेम जीवन में आज प्रिय का मन उदास रह सकता है | विवाहित जातको का दिन अच्छा बीतेगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन सेहत को लेकर कमजोर प्रतीत हो रहा है | इसीलिए थोड़े सतर्क रहे | आज ऑफिस में बॉस आपसे प्रसन्न दिखाई देंगे | आज कहीं निवेश करने की योजना बना रहे है, तो फ़िलहाल टाल दे | परिवार के सदस्यों में आज किसी बात को लेकर विवाद पैदा हो सकता है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | परिवार में आज पिताजी किसी बात को लेकर नाराज दिखाई दे सकते है | आज आप आमदनी में वृद्धि करने के लिए आप कुछ नए तरीके आजमा सकते है | विवाहित जातको के जीवन में प्रेम बना रहेगा | आपका रिश्ता मजबूत होगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन कुछ मामलों में फलदायक साबित होगा | कोई बड़ी डील आपके हाथ लगने वाली है | नौकरीपेशा जातको के लिए दिन थकान भरा रहेगा | आज जीवनसाथी आपसे मन की कोई बात शेयर कर सकता है | घर में बुजुर्गो की सेहत का ख़ास ख्याल रखे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर