Category Archives:  Spiritual

सितम्बर में ये मायावी ग्रह कर रहा है राशि परिवर्तन, सावधान हो जाए ये राशि वाले

Aug 20 2020

Posted By:  Sunny

ज्योतिषीय गणना के अनुसार केतु ग्रह सितम्बर माह में गोचर करने वाला है | केतु का ये गोचर वृश्चिक राशि में होगा | सितम्बर महीने की 23 तारीख को केतु धनु से वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा | इसके बाद वर्ष के अंत तक केतु इसी राशि में रहेगा | वैदिक ज्योतिष में केतु को एक मायावी ग्रह बताया है | बता राहु और केतु का अन्य ग्रहो की तरह कोई आकार नहीं है | इसीलिए इन्हे छाया ग्रह भी कहा जाता है | केतु मोक्ष, वैराग्य और अध्यात्म का प्रतीक है | इसके बारे में कहा जाता है कि शुभ स्थिति में होने पर ये व्यक्ति को रंक से राजा बना देता है, तो अशुभ स्थिति में होने पर राजा को रंक भी बना देता है | आज हम आपको इस बारे में जानकारी देने जा रहे है की केतु के इस गोचर का आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है |



मेष 
आपमें धार्मिक प्रवृत्ति बढ़ेगी | किसी तीर्थ स्थल पर जाने का प्लान बना सकते है | सांसारिक जीवन से विरक्ति का भाव आएगा |



वृष
उच्च शिक्षा से जुड़े छात्रों को बड़ी सफलता मिलने वाली है | शरीर में दर्द की शिकायत पैदा हो सकती है |

मिथुन
कार्यक्षेत्र में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है | वैवाहिक जीवन में मतभेद उत्पन्न हो सकते है | आप संभलकर रहे |

कर्क
शत्रु आप पर हावी होने का प्रयास करेंगे | स्वास्थ्य से जुडी कोई परेशानी हो सकती है |

सिंह
संतान कोई मुसीबत खड़ी कर सकता है | प्रेम जीवन में गलतफहमियां पैदा हो सकती है |

कन्या
माताजी की तबियत बिगड़ सकती है | कोई संपत्ति खरीदने से पहले मुहूर्त जरूर देख ले |

तुला
आत्मविश्वास और साहस में कमी महसूस करेंगे | भाई / बहन से बहस हो सकती है |

वृश्चिक
कुछ मामलो में परिस्थिति हाथ से निकल सकती है | सांसारिक चीजों से मोह भंग होगा |

धनु
चीजों को लेकर आपका पूर्वानुमान सही साबित होगा | व्यवसाय में परिस्थितियां आपके अनुकूल नहीं होगी |

मकर
खर्चो में वृद्धि और धन हानि के आसार बन रहे है | विदेश यात्रा करने का अवसर मिल सकता है |

कुम्भ
आमदनी में कमी और पैसा अटक सकता है | घरेलू मुद्दे को लेकर परिवार के सदस्य से बहस हो सकती है | 

मीन
कार्यक्षेत्र में विरोधी आपकी छवि को नुकसान पहुंचने की फ़िराक में रहेंगे | कोई बात निराशा दे सकती है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर