Category Archives:  News

PM ने रिटायरमेंट पर धोनी को लिखी भावुक चिट्ठी, उनके काम को सराहा

Aug 20 2020

Posted By:  Sunny

महेंद्र सिंह धोनी इस नाम को किसी पहचान की जरूरत नहीं है | धोनी के लिए लोगो के दिलो में जो इज्जत है, वो कमाना आसान नहीं है | धोनी को लोग उनके एक क्रिकेटर होने से ज्यादा एक अच्छे और शांत इंसान के तौर पर प्यार करते है | धोनी ने हाल ही में अपने रिटायरमेंट की घोषणा की | इसके बाद उनके फैंस भी भावुक हो गए |



हर किसी ने उन्हें थैंक यू कहा और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाये दी | ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें थैंक यू कहा है | प्रधानमंत्री ने उन्हें पत्र लिखकर उनकी उपलब्धियों के लिए धन्यवाद कहा और तारीफ की है |



इसके बाद धोनी ने भी प्रधानमंत्री को धन्यवाद कहा | धोनी ने लिखा कि "एक कलाकार, खिलाडी और सैनिक को प्रशंसा की चाह होती है | वे चाहते है कि उनकी मेहनत और बलिदान को हर कोई पहचाने | धन्यवाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आपसे मिली शुभकामनाओ के लिए |"


बता दे इससे पहले प्रधानमंत्री ने धोनी के लिए लिखा था कि "आपमें नए भारत की आत्मा झलकती है, जहां युवाओं की नियति उनका परिवार का नाम तय नहीं करता है, बल्कि वे अपना खुद का मुकाम और नाम हासिल करते हैं |"

बता दे 15 अगस्त की शाम 7:29 पर धोनी ने अपने रिटायरमेंट का एलान किया था | वे 39 वर्ष के है | धोनी ने साल 2004 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा था | उनकी कप्तानी में भारत ने 2007 में पहला T 20 वर्ल्ड कप जीता | 2011 में 50 ओवर का वर्ल्ड कप जीता | 2013 में भारत चैंपियंस ट्रॉफी जीता | इतना ही नहीं 2010 और 2016 का एशिया कप भारत धोनी की कप्तानी में ही जीता था |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर