Category Archives:  Spiritual

राशिफल 21 अगस्त 2020: आज है हरतालिका तीज, जानिए कैसा रहेगा आपकी राशि का हाल...

Aug 20 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आज किसी निजी काम के चलते आपको यात्रा करनी पड़ सकती है | परिवार का माहौल आपको सुख देगा | जीवनसाथी के साथ मिलकर कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते है | आज धन से जुड़े लेनदेनों में जरा अधिक ध्यान देने की जरूरत है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आज आप पर परिवार की कुछ जिम्मेदारियां आ सकती है, आप इन्हे आसानी से निभा लेंगे | इस राशि के व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन मेहनत भरा रहने वाला है | प्रेम जीवन वाले जातको को आज रिश्ते में रूखेपन का अहसास होगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आप परिवार से किसी मामले में राय ले सकते है | कुछ नया सीखने की आपकी खासियत आपके ज्ञान में वृद्धि करेगी | कुछ खर्चे होने वाले है, जो आपकी आमदनी को प्रभावित कर सकते है | दाम्पत्य जीवन को लेकर दिन अच्छा रहेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | ऑफिस में आपके कार्यभार में वृद्धि होने वाली है | परिवार में आज किसी से अधिक ही मजबूत रिश्ते का भाव महसूस करेंगे | प्रेम जीवन में सबकुछ ठीक रहेगा | अविवाहित जातको के विवाह की बात घर-परिवार  में चलने वाली है | 

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन थोड़ा कमजोर प्रतीत हो रहा है | कुछ मामलो में आपको सावधान रहने की जरूरत है | कामकाज को लेकर आप आप आनंद महसूस करेंगे | आज जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मजबूती आएगी | आज किसी चीज को लेकर किया गया घमंड आपको नुकसान पहुंचा सकता है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन सामान्य फलदायक रहेगा | खर्चो में वृद्धि चिंता का विषय बन सकती है | नौकरीपेशा जातक अपनी नौकरी बदलने का विचार कर सकते है | आज ससुराल पक्ष से आपको कोई बड़ा फायदा होने वाला है | प्रेम जीवन में नयी परेशानी खड़ी हो सकती है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन शानदार रहने वाला है | आपका ध्यान आज आमदनी में वृद्धि करने पर रहेगा | नौकरीपेशा जातको को उनके काम में अच्छे नतीजे मिलेंगे | इस राशि के व्यापारी वर्ग के जातको को आज प्रभावशाली व्यक्ति की मदद मिलने वाली है | आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | जीवनशैली में परिवर्तन करने का आपका प्रयास सफल होगा | आज किसी पड़ोसी से विवाद होने की सम्भावना है, आप सावधान रहे | आज किसी मित्र से फ़ोन पर लम्बी बात होने वाली है | दाम्पत्य जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा, सुकून महसूस करेंगे |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आज भविष्य को लेकर कुछ बड़े निर्णय ले सकते है | नौकरीपेशा जातको के लिए दिन थकाने वाला साबित होगा | प्रेम जीवन के बारे में घर में बात करना चाहते है, तो आज का दिन ठीक है | विवाहित जातको के लिए आज का दिन कमजोर है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | आज कुछ कामो को कम समय में पूरा करना चुनौतीपूर्ण साबित होने वाला है | जल्दबाजी ना करे, काम बिगड़ भी सकते है | प्रेम जीवन में प्रिय से मन की बात आसानी से कह पाएंगे | आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | किसी निर्माण कार्य में लग रहा अधिक समय परेशान कर सकता है | शाम के समय मित्र के साथ अच्छा समय बिताएंगे | ऑफिस में आपको विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है | जीवनसाथी आज कोई शुभ समाचार दे सकता है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन बेहद शुभ है | कामकाज में सफल मिलेगी, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे | आज किसी पुराने मित्र से बिगड़े संबंध सुधरने वाले है, ये आपको प्रसन्नता देगा | आज प्रिय आपको कोई राय दे सकता है, आपको उस पर गौर करने की जरूरत है | स्वास्थ्य ठीक रहेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर