Category Archives:  News

जापान के इस टॉयलेट में आप कभी जाना नहीं चाहेंगे, 100 बार सोचेंगे

Aug 20 2020

Posted By:  Sunny

जापान अपनी टेक्नोलॉजी और अविष्कारों को लेकर जाना जाता है | जापान में हर चीज का समाधान है, ऐसी ऐसी सुविधाएं उपलब्ध है, जिनकी हमारे देश में कल्पना करना भी नामुमकिन है | ऐसे में जापान ने हाल ही में एक ऐसा पब्लिक टॉयलेट बनाया है, जो पारदर्शी है | यानी उसमे लगी शीशे की दीवार से आर पार दिखता है |



अब ये पब्लिक टॉयलेट जापान ही नहीं अन्य देशो में भी सुर्ख़ियों में बना हुआ है | इस टॉयलेट में बाहर से देखा जा सकता है कि अंदर कोई है या नहीं | ऐसे में लोग इसके अंदर जाने से भी डर रहे है | लेकिन बता दे इसमें डरने की कोई बात नहीं है, आप बेझिझक इसका इस्तेमाल कर सकते है |




दरअसल इसमें साइंस और टेक्नोलॉजी का बेहतरीन इस्तेमाल किया गया है | जब भी व्यक्ति इसके अंदर जाएगा, इसमें लगे सेंसर ऑन हो जायेंगे और शीशे की पारदर्शिता को बदल देंगे | इसके अंदर जाने पर बाहर से देखने पर शीशा अपारदर्शी हो जायेगा, यानी बाहर से अंदर कुछ नहीं दिखेगा | वहीं अंदर वाले शख्स को बाहर का पूरा नजारा दिखेगा |


इस टॉयलेट को नीपोन फाउंडेशन के टोक्यो टॉयलेट प्रोजेक्ट के तहत बनाया गया है | इस टॉयलेट को आर्किटेक्ट शिगेरु बान ने बनाया है | फिलहाल जापान में इस समय दो जगह ये टॉयलेट्स लगाए गए है |

कैसे करता है काम 


जिस शीशे को इस टॉयलेट में लगाया गया है, उसे स्मार्ट ग्लास कहा जाता है | वैसे इसके इस्तेमाल पहले से मीटिंग्स आदि में होता आ रहा है | ये ग्लास असल में पारदर्शी नहीं होता है, ये अपारदर्शी होता है, लेकिन जब इसमें बिजली दौड़ाई जाती है, तो इसके अणुओ में बदलाव आ जाता है और रौशनी इसमें से आर पार जाने लगती है और पारदर्शी हो जाता है |

वैसे इस टॉयलेट को लेकर लोग कई तरह के रिएक्शन देते नजर आ रहे है | कई लोग इसके इस्तेमाल को लेकर डर रहे है, उनका कहना है कि अगर इसके इस्तेमाल के दौरान कुछ गड़बड़ हो गयी तो क्या होगा | वैसे इसे लेकर आपका क्या कहना है, जरूर बताइयेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर