Category Archives:  Spiritual

राशिफल 22 अगस्त 2020: आज कैसा बीतेगा आपका दिन, जानिए अपना राशिफल

Aug 21 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आज के दिन आप धन से जुड़े बड़े लेनदेन ना करे | आपको व्यायाम की आदत डालनी चाहिए | व्यापारियों को आमदनी में हल्की वृद्धि देखने को मिलेगी | दाम्पत्य जीवन के सिलसिले में आज किसी से आपको अच्छी सलाह मिलने वाली है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | आज ऑफिस के काम में जल्दबाजी ना करे, काम बिगड़ सकता है | आपकी आमदनी में वृद्धि होने वाली है, जिससे आपके चेहरे पर रौनक रहेगी | आज जीवनसाथी आपसे किसी चीज की मांग कर सकता है | आप उनकी मांग पूरी करेंगे |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आज कुछ नए विचार मित्रो से शेयर कर सकते है, जो उन्हें काफी पसंद आएंगे | आज किसी करीबी की सोच आपको बुरी लग सकती है | आप समझे कि आप सबकी सोच नहीं बदल सकते | जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | खर्चो में अचानक वृद्धि आपको परेशान कर सकती है | आप वित्त प्रबंधन पर ध्यान देंगे | प्रेम जीवन वाले जातको के लिए आज ठीक कमजोर रहने वाला है | व्यापारियों के लिए दिन लाभ से भरा साबित होगा | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन ठीक रहेगा | कामकाज को लेकर मन में संतुष्टि का भाव रहेगा | आज जीवनसाथी आपसे कोई राज की बात शेयर कर सकता है | ऑफिस में आज दिन थकानभरा रहेगा | आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी | आज स्वास्थ्य को लेकर थोड़े सतर्क रहे, तबियत बिगड़ सकती है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | इस राशि के छात्र मित्र के साथ मिलकर पढाई करेंगे | आपके ज्ञान में वृद्धि होगी | कपडे से जुड़े इस राशि के व्यापारी आज कोई बड़ी डील करने वाले है | नौकरीपेशा जातको के लिए दिन सामान्य रहेगा | आपके दाम्पत्य जीवन प्रेम रहेगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन थोड़ा कमजोर रहने वाला है | इसीलिए आप थोड़े सावधान रहे | किसी चीज की बेवजह चिंता करना आपको तनाव में डाल सकता है | आर्थिक स्थिति के मामले में दिन सामान्य रहेगा | विवाहित जातको के दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा, आप आनंद लेंगे |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है | आपके कुछ काम आज किसी मित्र या जानने वाले की मदद से पुरे होने वाले है | ऑफिस में आपका दिन अच्छा बीतेगा | परिवार में किसी बात को लेकर तनाव पैदा हो सकता है, आपको समय रहते स्थिति सँभालने की जरूरत है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | कामकाज को लेकर दिन थोड़ा कमजोर है, लेकिन आप संतुष्ट रहेंगे | आज सेहत में गिरावट महसूस कर सकते है, खानपान का ध्यान रखे | प्रेम संबंधो में सबकुछ ठीक रहेगा | आपको अपने प्रेम के बारे में परिवार से बात करने की जरूरत है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन उतार चढाव से भरा रहेगा | आज किसी काम में भाग्य के भरोसे बैठना आपको नुकसान पहुंचा सकता है | किसी कार्य की धीमी गति आपको परेशान कर सकती है | प्रेम जीवन में प्रिय आपकी ख़ुशी के लिए सरप्राइज प्लान कर सकता है | स्वास्थ्य ठीक रहेगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन शुभ है | सफलताभरे परिणाम मिलेंगे | कामकाज में अधिक दिमाग लगाएंगे और बारीकियां समझने की कोशिश करेंगे | पिताजी आज आपसे कोई जरुरी बात करने वाले है | दाम्पत्य जीवन में आपको एक दूसरे की भावनाओ को समझने की जरूरत है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | आपके किसी काम में आ रही अड़चन आज दूर होने वाली है | कुछ नए विचार मन में आएंगे | शाम के समय कोई रिश्तेदार घर आने वाला है | आपके दाम्पत्य जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा | आज स्वादिष्ट पकवान का आनंद लेंगे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर