Category Archives:  Spiritual

गणेश चतुर्थी से गणेश विसर्जन तक कैसे रहेंगे आपके दिन, जानिए किन्हे मिलेगा बप्पा का आशीर्वाद

Aug 21 2020

Posted By:  Sunny

आज पुरे देश में गणेश जी का त्यौहार मनाया जा रहा है | पुरे देश में अलग ही रौनक है | गणेश जी का जन्म भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी के दिन हुआ था | इसीलिए इस दिन को गणेश चतुर्थी के रूप में मनाया जाता है | साथ ही इस दिन से गणेश उत्स्व की भी शुरुआत होती है, जो कि चतुर्दशी तक चलेगा और चतुर्दशी को ही गणेश जी का विसर्जन किया जायेगा | इस गणेश उत्सव के मौके पर हम आपको इस बारे में जानकारी देने जा रहे है कि आने वाले 14 दिनों तक आपका भाग्य कैसा रहेगा, तो आइये जानते आने वाले दिनों में आपके दिन कैसे बीतेंगे |



मेष
आपके दिन अच्छे गुजरेंगे, हालांकि आप अपनी सेहत पर थोड़ा ध्यान दे तो अच्छा है | इसके अलावा संतान से जुडी कोई बड़ी चिंता दूर होगी |

वृष
कामकाज को लेकर आपकी जिम्मेदारियां बढ़ने वाली है | जिसके चलते आप व्यस्त रहेंगे | कामकाज में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, हालाँकि आगे चलकर आपको इसका बड़ा फायदा होने वाला है |



मिथुन
आपके लिए दिन थोड़े कमजोर प्रतीत हो रहे है | इस अवधि में आप ऑफिस में अपने काम पर ध्यान दे | किसी भी प्रकार की लापरवाही मुसीबत खड़ी कर सकती है | धन से जुड़ा कोई लाभ हो सकता है |

कर्क
आपके लिए दिन अच्छे बीतेंगे | लम्बे समय से स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे जातको को रोग से निदान मिलने वाला है | आपके रिश्तो में प्रेम बढ़ेगा |

सिंह
आपके लिए ये अवधि बेहद शुभ साबित होने वाली है | आपके कार्यो के चलते आपके मान सम्मान में वृद्धि होने वाली है | परिवार में भी आपकी स्थिति मजबूत होगी |

कन्या
आपको अच्छा धनलाभ होने वाला है | कई दिनों से जो मानसिक चिंता सता रही थी, वो दूर होने वाली है | करियर को लेकर नए अवसर खुलने वाले है |

तुला
परिवार में कोई विवाद खड़ा हो सकता है, आपको इसे शांत करना होगा | किसी चीज को लेकर व्यर्थ की चिंता परेशान कर सकती है | खर्चो को लेकर सम्भलने की जरूरत है |

वृश्चिक
आपके आने वाले दिन बेहद ही शुभ गुजरेंगे | गणेश जी के आशीर्वाद में नौकरी व कामकाज में नए लाभ मिलने वाले है | प्रियजन की परेशानी आपकी परेशानी बन सकती है |

धनु
इस अवधि में किसी भी कार्य को लेकर आपके प्रयास सफल होंगे | सेहत में सुधार रहेगा | करियर में बड़ी सफलता सुनिश्चित है |

मकर
अपने भविष्य को लेकर आपकी उलझने दूर होने वाली है | परिवार में चल रहे किसी विवाद से छुटकारा मिलने वाला है | परिवार में सुख शांति रहेगी |

कुम्भ
आपके लिए दिन थोड़े मेहनती रहेंगे, लेकिन परिणामो से आप संतुष्ट रहेंगे | बड़ी धनराशि के लेनदेन में आपको सावधान रहने की जरूरत है |

मीन
व्यापारियों के लिए समय बेहद शुभ है | बड़े लाभ होने वाले है | अविवाहित जातको के विवाह की स्थितियां बन रही है | कोई चिंता दूर होने वाली है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर