Category Archives:  Spiritual

चाहते है शीघ्र धनलाभ और पैसे की कमी से छुटकारा, तो आजमाए ये आसान से उपाय

Aug 22 2020

Posted By:  Sunny

जीवन में असीमित धन कमाना या इतना धन कमाना कि जीवन में किसी चीज की कमी ना रहे | ऐसी इच्छा हर किसी की होती है | वैसे इसके लिए एक व्यक्ति खूब मेहनत भी करता है और भगवान को भी पूजता है | लेकिन सफल होने के लिए ये ही काफी नहीं है, सफलता में भाग्य का भी बड़ा हाथ है | यदि आपके जीवन में भाग्य साथ नहीं दे रहा है या धन से जुडी कोई समस्या है, जिससे आप छुटकारा पाना चाहते है, तो हम आपके लिए कुछ उपाय लाये है | जो आपकी मदद कर सकते है, तो आइये जानते है | आज आपके लिए क्या ख़ास है |



ज्योतिष के अनुसार घर में माँ लक्ष्मी की तस्वीर या प्रतिमा अवश्य होनी चाहिए | साथ ही रोजाना माँ लक्ष्मी को केसर का तिलक लगाना चाहिए | इससे माँ लक्ष्मी की कृपा बनती है | कहा जाता है कि इससे गरीब भी धनवान बन जाता है |




वट वृक्ष को लेकर धन प्राप्ति का उपाय बताया जाता है | उपाय के अनुसार धन की कामना करते हुए लटकने वाली वट वृक्ष की जटाओ के गाँठ बाँध दे | इसके बाद जब आपकी मनोकामना पूर्ण हो जाए तो इस गाँठ को खोल दे | ऐसा कहा जाता है कि इस उपाय से अचानक धन प्राप्ति होती है |


काली हल्दी के उपायों को लेकर कहा जाता है कि इसका उपाय कभी खाली नहीं जाता है | धन लाभ के लिए आप काली हल्दी की कुछ गांठे, सिन्दूर और लाल रंग के कपडे में रखे और धुप में दिखाकर पूजा करे | फिर इस पोटली को धन रखने के स्थान पर रख दे | इस उपाय से धन की कमी नहीं होती है |


मोती शंख के चूर्ण को जल में मिलकर रोजाना माँ लक्ष्मी का अभिषेक करे | इससे जल्द ही आपकी धन से जुडी परेशानियां दूर होगी | इसके अलावा दक्षिणावर्ती शंख में जल से भगवान विष्णु को स्नान कराने से माँ लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है |


सभी जानते है कि माँ लक्ष्मी कमल के फूल पर विराजती है | इसीलिए आप कमल गट्टे की माला माँ लक्ष्मी को अर्पित करे और प्रतिदिन माँ लक्ष्मी की पूजा करे | इससे आप पर माँ लक्ष्मी की कृपा अवश्य बनेगी |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर