Category Archives:  Spiritual

राशिफल 23 अगस्त 2020: आज किस पर बनेगी सूर्यदेव की कृपा, जानिए अपनी राशि का हाल...

Aug 22 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आज किसी निजी काम के चलते दूसरे शहर जाना पड़ सकता है | शाम के समय किसी बात की चिंता सता सकती है, आप इसे जीवनसाथी से शेयर करे | आपके कामकाज में फुर्ती देखकर बॉस भी आपकी तारीफ कर सकते है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन शुभ है | हालाँकि आज के दिन आप उल्टा सीधा भोजन खाने से बचे | कामकाज को लेकर दिन सफलता भरा रहेगा | प्रेम जीवन में आपको कोई उपहार मिलने वाला है | विवाहित जातको के दाम्पत्य जीवन में किसी बात को लेकर हल्की तकरार हो सकती है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | परिवार के साथ वक़्त बिताएंगे, इससे आपको उनकी जरूरतों का भी पता चलेगा | नौकरीपेशा जातको के प्रमोशन की बात ऑफिस में चल सकती है | आज आपको कोई बड़ा आर्थिक लाभ होने वाला है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन उतार चढ़ाव से भरा रहेगा | थोड़े खर्चे हो सकते है, लेकिन आप चिंता ना करे | इस राशि के छात्र पढाई में मन लगाएंगे | जो जातक प्रेम जीवन में है, उनके लिए दिन कमजोर साबित होने वाला है | परिवार में किसी सदस्य की तबियत बिगड़ने के चलते आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन कमजोर प्रतीत हो रहा है | व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन लाभदायक साबित होने वाला है | आज शाम को मित्र के साथ अच्छा समय बिताएंगे | आपको मित्र से कोई अच्छी राय मिलने वाली है | दाम्पत्य जीवन में आज जीवनसाथी के साथ तनाव को दूर करेंगे |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन शुभ है | आज आपको कुछ कामो में अपने आत्मविश्वास का प्रदर्शन करना होगा, ये आपकी जगह को मजबूत करेगा | प्रेम जीवन वालो के लिए दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी के साथ जीवन के कुछ बड़े निर्णय ले सकते है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा | दोस्तों के साथ मिलकर छोटी मोटी पार्टी करने करने का मन कर सकता है | काम के चलते यात्रा पर जाना पड़ सकता है | प्रेम जीवन वाले जातक परिवार में अपने बारे में बात कर सकते है | नौकरीपेशा जातक व्यस्तता के चलते खानपान ना भूले |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | घर में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है, सतर्क रहे | कामकाज को लेकर अच्छा महसूस करेंगे | प्रेम जीवन में कुछ रचनात्मक कर सकते है, ये प्रिय को रास आएगा | आमदनी में बढ़ोतरी करने के विचार मित्र से साझा कर सकते है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज कुछ कामो में आपको भाग्य का साथ मिलेगा, जिससे आपके कार्य सफल होंगे | रोजगार की तलाश कर रहे जातको को जल्द ही नौकरी मिलने वाली है | आज परिवार में किसी जरुरी मुद्दे पर चर्चा हो सकती है | जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्रेम बना रहेगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | कामकाज में परिवार का साथ मिलने से काम जल्दी पुरे होंगे | किसी करीबी से रिश्ते में चल रही तल्खी आज दूर होने वाली है | आज जीवनसाथी आपको कुछ सलाह दे सकता है, आपको इस पर गौर करने की जरूरत है | स्वास्थ्य ठीक रहेगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | आप आज कोई बड़ा काम हाथ में ना ले, बीच में अटक सकता है | आज मानसिक तनाव से मुक्ति मिलने वाली है, जिससे आपके चेहरे पर शांति रहेगी | कहीं धन निवेश करने का विचार कर रहे है, तो पहले विशेषज्ञ से परामर्श ले ले |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन शुभ है | आप परिवार के सदस्यों के लिए कोई चीज खरीद सकते है | आज ऑफिस के किसी काम में आप उलझ सकते है, हालाँकि शाम तक आप इसे सुलझा लेंगे | विवाहित जातको को जल्द ही संतान सुख की प्राप्ति होने वाली है | परिवार में रौनक रहेगी |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर