Category Archives:  Spiritual

राशिफल 24 अगस्त 2020: 5 राशियों के लिए शुभ है सोमवार, जानिए अपनी राशि का हाल...

Aug 23 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | आज आपके काम में आपको परिवार के किसी सदस्य का साथ मिलने वाला है | आज आपके किसी मित्र से लम्बे समय बाद वार्ता हो सकती है | आज के दिन आप खानपान को लेकर थोड़े सावधान रहे, तबियत बिगड़ सकती है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | आज आपका अटका हुआ धन प्राप्त होने वाला है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी | हालाँकि आज जीवनसाथी किसी बात को लेकर गुस्से में रहेगा | आपको इसकी वजह जानने की कोशिश करनी चाहिए |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन थोड़े मिलेजुले स्वभाव का रहेगा | आज किसी बात की चिंता आपको सता सकती है, आप ज्यादा तनाव ना ले सेहत प्रभावित हो सकती है | आज परिवार में किसी से बिगड़े संबंध सुधरेंगे, जिससे आपके मन में शांति का भाव रहेगा | दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | कामकाज में सुखद नतीजे मिलने से आपके चेहरे पर रौनक रहेगी | आज आपका कोई मित्र आपसे किसी चीज में फेवर मांग सकता है | जो जातक प्रेम जीवन में है, उनके लिए दिन थोड़े उतार चढ़ाव से भरा रहेगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज का दिन आपके लिए नयी खुशियां लेकर आया है | इस राशि के प्रेम जीवन वाले जातको को आज तरक्की मिलने की सम्भावना है | इस राशि के छात्र पढाई में ध्यान एकाग्र करने में सक्षम होंगे | आज दाम्पत्य जीवन में हल्के तनाव का सामना करना पड़  सकता है | 

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | आप घरवालों के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे | आज आपकी कोई बड़ी परेशानी हल होने वाली है | आज ऑफिस के काम में अधिक व्यस्त रहेंगे | दाम्पत्य जीवन में आपसी समझ बढ़ेगी, प्रेम में वृद्धि होगी |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिनमान शुभ है | आज आमदनी में वृद्धि होगी, जिससे आप प्रसन्न होंगे | आज किसी मित्र के साथ आप व्यापार का आईडिया शेयर कर सकते है | प्रेम जीवन में जातको को थोड़ी कठिनाई हो सकती है | आपको रिश्ते पर ध्यान देने की जरूरत है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आप ऊर्जा से भरे रहेंगे | आपमें आज दुसरो की मदद करने की भावना रहेगी | ऑफिस में किसी काम में बड़ी चुनौती आ सकती है, लेकिन आप उसे सुलझा लेंगे | आज आपको किसी पार्टी के लिए बुलावा आ सकता है | हालाँकि आप इसे टाल दे तो अच्छा है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिनमान थोड़ा कमजोर है | इसीलिए आज आपको थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है | आपको अपने वित्त प्रबंधन पर ध्यान देने की जरूरत है | आज जीवनसाथी का व्यवहार आपको थोड़ा परेशान कर सकता है | आपको इस बारे में बात करनी चाहिए |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन शुभ है | आज आपको निजी काम में परिवार के किसी सदस्य की मदद मिलने वाली है | ऑफिस में आपके विरोधी आपसे दूरी बनाये रखेंगे | आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा | हालाँकि जीवनसाथी की तबियत पर आपको ध्यान देने की जरूरत है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आप अपने काम में अधिक व्यस्त रहेंगे | व्यस्तता में अपने खानपान का भी ध्यान रखे, अन्यथा तबियत बिगड़ सकती है | आज ऑफिस में आपको नए काम की जिम्मेदारी मिल सकती है | विवाहित जातको का दिन प्रेम से भरा रहेगा | प्रेम जीवन में हल्का तनाव रहने की सम्भावना है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | किसी काम में अचानक रुकावट आ सकती है | आप इससे नाराज ना हो दोपहर के साथ स्थिति ठीक हो जाएगी | आज पिताजी आपको किसी काम की जिम्मेदारी दे सकते है, जिसे आप निभाएंगे | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर