Category Archives:  Spiritual

हनुमान जी दूर करेंगे आपके दुःख-दर्द, बस मंगलवार के दिन करे ये उपाय

Aug 24 2020

Posted By:  Sunny

nहिन्दू धर्म में मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित है | इसके अलावा मंगलवार का मंगल ग्रह से भी संबंध है | मंगल ग्रह को ऊर्जा का कारक माना गया है | शुभ स्थिति में ये ग्रह सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है, जिससे जीवन में सुख शांति आती है | परन्तु अशुभ स्थिति में होने पर ये जीवन पर नकारात्मक प्रभाव डालने लगता है | ऐसे में यदि आपके जीवन में भी ऐसी ही समस्या चल रही है, तो कुछ उपाय है | जो आपकी मदद कर सकते है, तो आइये जानते है | आज आपके लिए क्या ख़ास है |



नकारात्मक से छुटकारा पाने के लिए आप मंगलवार के दिन अपने घर या व्यवसाय कार्यक्षेत्र के द्वार पर निम्बू मिर्च का उपाय कर सकते है | इसके लिए आप एक धागे में चार मिर्च नीचे, तीन मिर्च ऊपर और बीच में एक नीम्बू पिरो दे | इससे नकारात्मक ऊर्जा से सुरक्षा होगी और सकारात्मकता आएगी |




मंगलवार के दिन राम मंदिर में श्रीराम के दर्शन करना शुभ फल प्रदान करता है | इसीलिए आप मंगलवार के दिन राम मंदिर जाए और वहां हनुमान जी के मस्तक पर पर लगा सिन्दूर दाहिने हाथ के अंगूठे से लेकर माता सीता और राम जी के चरणों में लगा दे | इससे आपकी मनोकामनाएं शीघ्र ही पूरी होगी |


यदि घर में छोटा बच्चा है, जो की बहुत रोता है | तो उसके लिए आप मंगलवार के दिन मोर का पंख ले और उसके पलंग पर चिपका दे | इससे बच्चे का रोना बंद हो जायेगा | इसके अलावा यदि बच्चे को बुरे सपने आते है, तो आप उसके सिरहाने फिटकरी की एक डली रखे | इससे बुरे सपने आना जल्द ही बंद हो जायेंगे |


यदि घर में किसी सदस्य को नजर लग गयी है, तो आप ये उपाय करे | आप काले तिल और जौ का आटा ले और उसे तेल में गूँथ ले | अब इसकी रोटी बनाये और उस पर गुड़ और तेल लगा ले | अब इस रोटी को नजर से पीड़ित व्यक्ति के सिर से 7 बार फेरकर भैंस को ये रोटी खिला दे | मंगलवार के दिन किया गया ये उपाय नजर से मुक्ति दिलाता है |


यदि आप हनुमान जी को प्रसन्न करना चाहते है, तो आप एक उपाय कर सकते है | इसके लिए आप मंगलवार के दिन शाम के समय हनुमान जी को केवड़े का इत्र और गुलाब का फूल अर्पित करे | इससे हनुमान जी अवश्य प्रसन्न होंगे और आप पर अपनी कृपा बनाएंगे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर