Category Archives:  News

खुदाई करते समय जिन्हे पत्तियां समझ रहे थे, गौर से देखा तो आँखे फटी रह गयी

Aug 24 2020

Posted By:  Sunny

पुराने जमाने को लेकर बताया जाता है कि कई लोग अपना खजाना जमीन में गाड़कर छुपा देते थे | इसीलिए तो कई बार खुदाई के दौरान लोगो को खजाना मिल चूका है | देश विदेश से भी अक्सर ऐसे ही खजाना मिलने की खबर आती रहती है | अब ऐसी ही एक खबर इजराइल से आयी है |


यहाँ खुदाई के दौरान 1100 साल पुराने दुर्लभ सिक्के मिले है | जानकारी के अनुसार सेंट्रल इजराइल में नयी कॉलोनी बसाने की तैयारी चल रही है | ऐसे में वहां खुदाई चल रही है | इस खुदाई के लिए कुछ टीनएजर्स वालंटियर बनकर पहुंचे थे, तब उन्हें ये खजाना मिला |




चल रही खुदाई के डायरेक्टर लियात नदव-जिव ने कहा कि "जिस इंसान ने इस खजाने को 1100 साल पहले दफनाया था, उसे लगा होगा कि वो वापस आकर इसे ले जाएगा | इसीलिए शायद उसने बर्तन को एक कील से ठोक दिया था, ताकि वो कहीं हिले-डुले नहीं | उन्होंने कहा कि हम बस अनुमान ही लगा सकते हैं कि आखिर वो खजाना लेने क्यों नहीं आया |


पुरातत्वविदों ने बताया कि ये सिक्के इस्लामिक काल के है | रिपोर्ट के अनुसार खुदाई में सोने के 425 सिक्के मिले है | उन्होंने बताया कि मिले सिक्को में ज्यादातर सिक्के अब्बासिद काल के है |

स्वयंसेवी ओज कोहेन को ये सिक्के मिले है | उन्होंने कहा कि वे ज़मीन खोद रहे थे | तब उन्होंने मिट्टी हटाई, तो देखा कि कुछ बेहद पतली पत्तियों जैसा कुछ है | फिर जब उन्होंने दोबारा देखा, तो पता चला कि वो सोने के सिक्के थे | इस तरह का ख़ास और प्राचीन खज़ाना ढूंढना बेहद रोमांच भरा था |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर