Category Archives:  Spiritual

राशिफल 26 अगस्त 2020: आज धन के लेनदेन में सावधान रहे तुला राशि के जातक, जानिए बाकी राशियों का हाल...

Aug 25 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | कुछ छोटे मोटे कामो की जिम्मेदारी अपने भाई को दे सकते है | आपकी वाणी में आज मधुरता रहेगी, ये लोगो को आकर्षित करेगी | परिवार के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | ऑफिस में आज आपके काम समय पर पुरे हो जायेंगे, जल्दी फ्री हो सकते है | आज आपको काम के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है | व्यापारियों के लिए आपका दिन अच्छा रहेगा | प्रेम जीवन वालो के लिए दिन अनुकूल रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | ऑफिस में आज काम कम रहेगा | किसी निर्णय में परिवार का पूरा साथ मिलेगा | आज किसी काम में आपके खर्चे बढ़ने वाले है | आज जीवनसाथी आपको कोई काम की सलाह दे सकता है | घर के बुजुर्गो की सेहत का ख्याल रखे |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन बेहद शुभ है | आर्थिक स्थिति को लेकर आज शानदार नतीजे मिलने वाले है | इस राशि के छात्रों के शिक्षा में आ रही परेशानी आज दूर होने वाली है | ऑफिस में आज काम करने में मन नहीं लगेगा | प्रेम जीवन में आज प्रिय के साथ रोमांटिक पल बिताएंगे |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | किसी काम में देरी होने से आपका कोई काम अटक सकता है, ध्यान देने की जरूरत है | कुछ व्यर्थ के खर्चो से आपको मुक्ति मिलने वाली है | परिवार का माहौल आपको शांति प्रदान करेगा | जीवनसाथी से मन की बात कहने में सफल होंगे |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है | कामकाज में मिलने वाली सफलता से आपके चेहरे पर रौनक रहेगी | परिवार में लम्बे समय चल रहे किसी विवाद को आप सुलझाने में सफल होंगे | कहीं धन निवेश करना चाहते है, तो आज का दिन शुभ है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आज लेनदेन के मामले में आप अधिक सावधानी बरते, इस मामले में दिन कमजोर है | परिवार में किसी बात को लेकर चर्चा हो सकती है | ससुराल पक्ष से आज कोई मिलने आ सकता है | घर में ख़ुशी का माहौल रहेगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | धर्म कर्म के कामो की ओर आप आकर्षित हो सकते है | ऑफिस में आज बॉस आपके काम से प्रसन्न दिखाई देगा | आज जीवन के कुछ बड़े निर्णय आप ले सकते है, इसमें घर के बड़ो की राय लेनी चाहिए | प्रेम जीवन वालो के लिए आज का दिन कमजोर रहने वाला है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आज शाम का समय आप दोस्तों के साथ बीतने वाले है, आपका मन आज प्रसन्न रहेगा | आज आप तैलीय चीजों से दूरी बनाकर रखें, स्वास्थ्य बिगड़ सकता है | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी से प्राप्त कोई खुशखबरी आज आपका दिन बना देगी |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन ठीक रहेगा | आमदनी को लेकर आज आपका दिन शुभ है | इस राशि के विद्यार्थी पढाई में मन लगाएंगे | आज किसी रचनात्मक कार्य को सीखने के लिए आप उत्साहित हो सकते है | जीवनसाथी के साथ हल्का तनाव रहेगा, लेकिन स्थिति काबू में रहेगी |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | ऑफिस में आज आप आलस्य के प्रभाव में रहेंगे | परिवार के साथ भविष्य में कहीं यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है | प्रेम जीवन वाले जातको के लिए आज दिन कमजोर रहने वाला है, जीवनसाथी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन बढ़िया है | नौकरीपेशा जातको को तरक्की से जुड़ा शुभ समाचार मिलने वाला है, जिससे परिवार में भी ख़ुशी का माहौल रहेगा | आज कोई मित्र आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है, आप उसकी मदद करेंगे | दाम्पत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर