Category Archives:  Spiritual

बुधवार के दिन खरीदे ये वस्तुए, दूर होगी परेशानियां, आएगा सौभाग्य

Aug 25 2020

Posted By:  Sunny

खरीददारी का शौक तो हर किसी को होता है | जब कभी मौका मिलता है या वार त्यौहार होता है, तो अक्सर लोग खरीददारी करने निकल पड़ते है | वैसे तो खरीददारी करने के लिए किसी मुहूर्त की जरूरत नहीं होती है, इसके लिए केवल जेब भरी होनी चाहिए | हालाँकि कुछ चीजे ऐसी होती है, जो विशेष दिन ही खरीदनी चाहिए | ज्योतिष में बताया गया है कि प्रत्येक वार किसी ना किसी देवता को समर्पित है | ऐसे में कुछ वस्तुए ऐसी है, जो विशेष दिन खरीदने पर विशेष फल प्रदान करती है | आज हम आपको बुधवार के दिन खरीदी जाने वाली ऐसी ही वस्तुओं के बारे में बताने जा रहे है |


गणेश जी की प्रतिमा या तस्वीर


यदि आप गणेश जी की प्रतिमा या तस्वीर लाने का विचार कर रहे है, तो इसके लिए आप बुधवार का दिन चुने | गणेश जी की प्रतिमा खरीदने और इसकी स्थापना के लिए बुधवार का दिन सबसे उत्तम है | आप चाहे है, तो इस दिन साज सज्जा से जुडी गणेश जी की प्रतिमा, घडी भी खरीद सकते है | हालाँकि इस बात का ध्यान रखे कि आप गणेश जी की प्रतिमा घर में लाने पर सबसे पहले उनका पूजन करे |



गुलाब का फूल


बुधवार के दिन गुलाब का फूल खरीदना या इसके फूलों का गुलदस्ता खरीदना शुभ फल प्रदान करता है | आप इस दिन गुलाब अवश्य खरीदे | आप चाहे तो इसे घर में सजा सकते है, किसी को भेंट दे सकते है या ईश्वर को अर्पित कर सकते है | बुधवार को गुलाब खरीदने से आनंद की प्राप्ति होती है |

सोना चांदी


बुधवार के दिन खरीदा गया सोना शुभ फल देता है | यदि आप बुधवार के दिन सोना खरीद रहे है, तो सबसे पहले इसे घर में गणेश जी के सामने रखे और गणेश जी की पूजा करे | इससे आप पर गणेश जी की कृपा बनेगी और आपको धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा |

मोरपंख


मोरपंख को शुभ माना गया है | बताया जाता है कि ये सकारात्मक ऊर्जा का वाहक है | इसे घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा आती है | ऐसे में आप यदि घर में मोर पंख लगा रहे है, तो इसके लिए बुधवार का दिन ही चुने | ये आप पर गणेश जी की कृपा भी बनाएगा |

पीले वस्त्र


बुधवार के दिन पीले वस्त्र धारण करना गणेश जी की कृपा बनाता है | बताया जाता है कि पीले कपड़े खरीदने के बाद जब भी आप धारण करे तो सबसे पहले गणेश जी की पूजा करे | इससे गणेश जी प्रसन्न होते है | यदि आप बुधवार के दिन कहीं जा रहे है, तो पीले वस्त्र धारण करे और गणेश जी की पूजा करे | इससे आपके सभी कार्य सफल होंगे |

कछुए


वास्तु शास्त्र में कछुए का बड़ा महत्व है | ये घर में सुख शांति लाता है | ऐसे में यदि आप घर में साज सज्जा के लिए कछुआ ला रहे है, तो बुधवार के दिन ही लाये | इससे इसकी शुभता में वृद्धि हो जाएगी | वैसे बता दे कछुआ भगवान विष्णु के तृतीय अवतार कच्छप अवतार का प्रतीक है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर