Category Archives:  Spiritual

राशिफल 28 अगस्त 2020: आज इन राशियों को मिलेगा माँ लक्ष्मी का आशीर्वाद, जानिए अपनी राशि का हाल...

Aug 27 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिनमान शुभ है | कामकाज को लेकर सफलता मिलेगी, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे | व्यापारियों के लिए दिन शुभ रहने वाला है | स्वास्थ्य को लेकर थोड़े सतर्क रहे | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तनाव पैदा हो सकता है | प्रेम जीवन वालो के लिए दिन शुभ है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन कुछ मामलो में फलदायक साबित होने वाला है | कामकाज के मामले में आपको मन लगाकर मेहनत करनी होगी, तभी आपको फल मिलेगा |  प्रेम जीवन वाले जातको को लम्बे समय बाद कोई शुभ समाचार मिलने वाला है | आप एक दूसरे की भावनाओ को समझेंगे |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | परिवार में किसी ख़ुशी के चलते रौनक रहेगी | आप अपने मित्र के साथ साझेदारी में नया व्यवसाय आरम्भ करने का विचार कर सकते है | कुछ कामो में आज आपको रुकावट का सामना करना पड़ सकता है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन थोड़े उतार चढ़ाव से भरा रहेगा | किसी काम में आपको आज भाई या बहन की मदद लेनी पड़ सकती है | 
कुछ खर्चे आपका ध्यान खींच सकते है, आप इन पर समय रहते काबू करे | विवाहित जातको के दाम्पत्य जीवन में आज का दिन सुखद बीतेगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | नौकरीपेशा जातको की तरक्की होने वाली है, इस खबर से घर में ख़ुशी का माहौल रहेगा | जो जातक प्रेम जीवन में है, उन्हें आज प्रिय से कोई बात चलने वाली है, जिससे आप अनजान थे | आर्थिक स्थिति को लेकर दिन आपके पक्ष में रहेगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | व्यापारियों को आज उम्मीद से कम नतीजे मिलेंगे, ये उन्हें थोड़ा निराश कर सकता है | आज धन के बड़े लेनदेन में सतर्क रहने की जरूरत है | जीवनसाथी आज आपके माता पिता की अधिक ही तारीफ करेगा | दाम्पत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन शुभ है | भाग्य का साथ मिलने से अटके हुए काम पुरे होने वाले है, इससे आपके चेहरे पर रौनक रहेगी | आज कहीं निवेश किया गया धन अच्छा लाभ प्रदान करने वाला है | जो जातक प्रेम जीवन में हैं, उन्हें परिवार को अपने प्रेम से अवगत कराने की जरूरत है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन बढ़िया है | धन की आवक बनी रहेगी, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी | कामकाज के मामले में आपका दिन शुभ रहेगा | कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी | विवाहित जातको का दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा | स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | आज ऑफिस में अधिक काम रहने वाला है, जिस वजह से आपको व्यस्त रहेंगे | शाम के समय कोई मित्र आपसे मुलाकात कर सकता है | उसकी दी कोई राय आपको पसंद आ सकती है | दाम्पत्य जीवन में आपको आपसी सामंझस्य बढ़ाने की जरूरत है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन मिलेजुले प्रभाव का रहेगा | ऑफिस में आज आपको ध्यान रखने की जरूरत है | विरोधी आपके कामो में अड़चन पैदा करने की फ़िराक में रहेंगे | परिवार का शांतिपूर्ण माहौल आपको पसंद आएगा | कुछ व्यर्थ खर्चे होने वाले है, आपको उन पर ध्यान देने की जरूरत है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | आपकी आमदनी में वृद्धि होने वाली है, आप परिवार के लिए कुछ खरीद सकते है | आज जीवनसाथी आपको कोई उपहार देने वाला है, जिसकी आपको लम्बे समय से चाह थी | प्रेम जीवन वालो के लिए आज दिन प्रेम और रोमांस से भरपूर रहेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | कामकाज में आपको थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है, तभी आपको कार्यो में सफलता मिलेगी | आज परिवार में किसी सदस्य की तबियत बिगड़ने के चलते आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है | दाम्पत्य जीवन में आज आपको सुख महसूस होगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर