Category Archives:  Spiritual

राशिफल 29 अगस्त 2020: आज धनु राशि वालो में होगा नई ऊर्जा का संचार, जानिए बाकी राशियों का हाल...

Aug 28 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन शुभ है | कामकाज में भाग्य का साथ मिलेगा, जिससे आपके काम समय से पहले ही पुरे हो जायेंगे | आज शाम को दोस्तों के साथ आप अच्छा समय बिताने वाले है | आज दोस्त नए व्यवसाय का आईडिया शेयर कर सकता है | आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे | आपके व्यवहार को देखकर ऑफिस में लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे | घर का माहौल अच्छा रहेगा, आपको रास आएगा | प्रेम जीवन वाले जातक प्रिय के बारे में घर में बता सकते है | कामकाज को लेकर आपको आज मेहनत का पूरा फल मिलेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन कुछ मामलो में फलदायक साबित होने वाला है | जीवनसाथी आज आपको कोई बड़ा फायदा करवाने वाला है | नौकरपेशा जातको के पदोन्नति होने के आसार बढ़ रहे है | प्रेम जीवन में आज प्रिय से कोई उपहार मिलने वाला है | आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | कुछ खर्चे होने वाले है | आप भौतिक सुख सुविधा से जुडी कोई चीज खरीद सकते है | कामकाज को लेकर आज दिन शुभ है | काम में आपकी पकड़ मजबूत होगी | जीवनसाथी से किसी बात को लेकर विवाद होने की आशंका है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन ठीक रहेगा | ऑफिस में आज जूनियर आपसे काम सीखने की इच्छा जता सकते है | आज आपको कोई छोटा मोटा आर्थिक लाभ होने वाला है | इस राशि के अविवाहित जातको के विवाह की बात घर में चलने वाली है | आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज स्वास्थ्य को लेकर आपका दिन कमजोर है | खानपान को लेकर आज अधिक सतर्क रहने की जरूरत है | ऑफिस में आज आपका कामकाज में मन लगेगा | आप कोई धार्मिक किताब पढ़ सकते है | आप मन की कुछ बाते जीवनसाथी से शेयर करेंगे | आप अच्छा महसूस करेंगे |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | किसी काम से लम्बी यात्रा करनी पड़ सकती है | शाम के समय दोस्तों से मिलकर अच्छा महसूस करेंगे | परिवार का माहौल खुशहाल रहेगा | आज जीवनसाथी के साथ मिलकर संतान के लिए कुछ निर्णय ले सकते है | स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहे |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | कामकाज में शुभ नतीजे मिलेंगे, ये आपको प्रसन्न करेंगे | आज कोई मित्र आपसे मन की व्यथा शेयर कर सकता है, आप उसकी मदद करेंगे | प्रेम जीवन वाले जातको के लिए आज का दिन चुनौतीभरा रहने वाला है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आप ऊर्जा से भरे रहेंगे | कामकाज में फुर्ती रहेगी | इस राशि के छात्र पढाई में मन लगाएंगे | आज आपका कोई अटका हुआ पूरा होने वाला है | आज तैलीय चीजों से दूर रहे | दाम्पत्य जीवन आपसी समझ और प्रेम से आगे बढ़ेगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन उतार चढाव से भरा रहेगा | किसी चीज की चिंता आपको सता सकती है | कामकाज को लेकर आज दिन कमजोर प्रतीत हो रहा है, काम में मन नहीं लगेगा | जीवनसाथी आपको कोई शुभ समाचार देगा | परिवार का माहौल आपको सुकून देगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | ऑफिस में आज आपका विरोधी किसी काम में आपकी मदद करेगा, आपके संबंध सुधरेंगे | प्रेम जीवन वाले जातक प्रिय से आज घंटो फ़ोन पर बात करेंगे | कोर्ट कचहरी के किसी मामले की वजह से आप थोड़े चिंतित हो सकते है | दाम्पत्य जीवन ठीक रहेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | कामकाज में ध्यान देंगे, जिससे आपको सफलता मिलेगी | कहीं धन निवेश करने का विचार कर रहे है, तो विशेषज्ञ से मदद ले | आज शाम को आप मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे | दाम्पत्य जीवन में चल रहा तनाव दूर होगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर