Category Archives:  Spiritual

राशिफल 30 अगस्त 2020: शुभ दशा में है इन 5 राशियों के सितारों, बनेंगे बिगड़े काम

Aug 29 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | आज कामकाज में आपको सक्रीय रहना होगा, तभी आपके काम पुरे होंगे | आज आप अकेले वक़्त ना बिताये, किसी चिंता से घिर सकते है | विवाहित जातको का दिन शुभ है | प्रेम जीवन में आज अच्छा समय बिताएंगे, प्रिय की बाते आपको रास आएगी |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपके जीवन में कुछ उतार चढ़ाव आ सकते है, इसके लिए आपको सावधान रहना होगा | कामकाज को लेकर दिन ठीक रहेगा | आपका उधार दिया हुआ पैसा कहीं अटक सकता है | आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा | ससुराल पक्ष से कोई जरुरी सुचना मिल सकती है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | हालाँकि रात को आपको कोई चिंता घेर सकती है | आप ऑफिस में अपनी कार्यक्षमता में सुधार करेंगे | इससे बॉस भी आपकी तारीफ कर सकते है | प्रेम जीवन बीता रहे जातक आज प्रिय से मन की बात कहने में सक्षम होंगे | 

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | हालाँकि आज आपको विरोधियों से खास सावधानी बरतने की जरूरत है | वे आपका कोई काम बिगाड़ सकते है | दाम्पत्य जीवन के लिए आज दिन शुभ है | आप जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे | स्वास्थ्य ठीक रहेगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आपके कुछ खर्चो में कमी आएगी, जिस वजह से आप भी बचत की सोचेंगे | कामकाज को लेकर आज किसी काम में अड़चन पैदा हो सकती है | प्रेम जीवन बीता रहे जातक परिवार में अपने बारे में बात कर सकते है | आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | आप परिवार के साथ आज अच्छा समय बिताएंगे | आप परिवार के सदस्यों की जरूरतों पर ध्यान देंगे | कामकाज को लेकर दिन सफलताभरा रहेगा | प्रेम जीवन जी रहे जातको को आज रिश्ते में बोरियत महसूस हो सकती है | विवाहित जातको के लिए दिन शुभ है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आज दोस्तों के साथ कहीं घूमने फिरने का प्लान बना सकते है | किसी काम में मेहनत करने से आप पीछे नहीं हटेंगे | विवाहित जातको के लिए दिनमान शुभ है, रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा | जीवनसाथी मन की बात शेयर कर सकता है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | किसी बात की चिंता आपको सता सकती है | ऑफिस में आज आपको नए प्रोजेक्ट मिलने के आसार बन रहे है | आपको व्यर्थ के खर्चो पर लगाम लगाने की जरूरत है | आज जीवनसाथी का बिगड़ता स्वास्थ्य आपकी चिंता का विषय बन सकता है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | धर्म कर्म के कामो में आप बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे | समाज के लोगो में आपके प्रति सम्मान बढ़ेगा | कामकाज को लेकर दिन प्रबल है, भाग्य का साथ मिलेगा | कहीं निवेश किया गया धन आपको लाभ पहुँचाने वाला है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन कमजोर प्रतीत हो रहा है, इसीलिए आपको सतर्क रहने की जरूरत है | आप किसी भी प्रकार की मानसिक चिंता से दूर रहने की कोशिश करे | व्यापार में आपके खर्चे बढ़ने वाले है | आज जीवनसाथी किसी बात पर आपसे नाराजगी प्रकट कर सकता है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका अच्छा रहेगा | आपके कुछ व्यर्थ के खर्चो पर रोक लगने वाली है | आज पिताजी किसी काम की जिम्मेदारी आपको सौंप सकते है | ऑफिस में आज किसी काम में आपका अनुभव काम आने वाला है | सहकर्मी आपकी तारीफ करेंगे | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | कामकाज में सकारात्मक नतीजे मिलेंगे, जिससे आप प्रसन्न होंगे | इस राशि के अविवाहित जातको के विवाह की बात चल सकती है | आज आपका कोई जानने वाला आपसे उधार धन मांग सकता है, पहले विश्वसनीयता जांच ले तो अच्छा है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर