Category Archives:  Spiritual

राशिफल 1 सितम्बर 2020: इन राशियों के लिए शानदार रहेगा माह का पहला दिन, जानिए अपना राशिफल

Aug 31 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | हालाँकि शाम के समय किसी काम में देरी आपको परेशान कर सकती है | आज जीवनसाथी से मिले किसी शुभ समाचार से आपका मन हर्षित होगा | प्रेम जीवन में कोई दिक्क्त उत्पन्न हो सकती है, आप कोई ऐसी बात ना कहें, जिससे जीवनसाथी नाराज हो |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | किसी काम में आपको मित्र की मदद मिलने वाली है | कार्यक्षेत्र में आपकी पकड़ मजबूत होगी, जिससे आपका प्रभाव भी बढ़ेगा | आज पूजा पाठ में आपका मन लगेगा | आज जीवनसाथी के साथ आप कुछ बाते करेंगे, ये आपके रिश्ते से तनाव दूर होगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | किसी काम में रुकावट परेशानी बन सकती है, आपको इसका समाधान निकालने की जरूरत है | नौकरीपेशा जातको को ऑफिस में विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है | जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्रेम बना रहेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन शुभ है | नौकरीपेशा जातको को तरक्की से जुड़ा समाचार मिलने वाला है | इस राशि के व्यापारी आज कोई बड़ा लाभ प्राप्त होने वाला है | आज आप दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे, कहीं घूमने का प्लान बना सकते है | सिर दर्द की समस्या हो सकती है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन चुनौतीभरा रहने वाला है | कुछ नए खर्चे अचानक सामने आने वाले है, जो आपको विचार में डाल सकते है | आज आप किसी के भी विवाद से दूर रहे, अन्यथा आप भी परेशानी में पड़ सकते है | प्रेम जीवन वाले के प्रेम प्रसंद का घर में पता चल सकता हैं, सावधान रहे |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | हालाँकि कार्यक्षेत्र में कुछ निर्णय आपको आज लाभ पहुंचाने वाले है | परिवार के साथ बिताया समय आपको घर के सदस्यों की जरूरत से अवगत करवाएगा | आज जीवनसाथी किसी निर्णय में आपसे सलाह ले सकता है, रिश्ते में समझ बढ़ेगी |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | ऑफिस का बदला हुआ माहौल आपको आज रास आएगा | उच्च अधिकारी आपके काम से प्रसन्न नजर आएंगे | आज अपनी सेहत को लेकर आप थोड़े सतर्क रहे, खान पान का ध्यान दे | दाम्पत्य जीवन में चल रही तनावपूर्ण स्थिति से आज छुटकारा मिलेगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | यात्रा पर जाने से बचे, अधिक आवश्यक हो, तो ही जाये | घर-परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर कोई बातचीत हो सकती है | किसी काम में देरी होगी, लेकिन आप चिंता ना करे | समय रहते समस्या हल हो जाएगी | दाम्पत्य जीवन में सुख रहेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है | आपकी आमदनी में वृद्धि होगी | आप अपने पैतृक व्यवसाय को आगे बढ़ाने को लेकर कुछ निर्णय ले सकते है | प्रेम जीवन वालो के लिए आज का दिन शुभ रहेगा, प्रिय कुछ नया कर सकता है | आज स्वादिष्ट भोजन का आनंद उठाएंगे |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आज आप खुद पर कुछ खर्चे करने वाले है, साथ ही सुख सुविधा से जुडी वस्तु खरीद सकते है |  इस राशि के जो जातक नौकरी बदलने का विचार कर रहे है, उन्हें जल्द ही अच्छा ऑफर मिलने वाला है | प्रेम जीवन में आज हल्की बहस हो सकती है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन उतार चढ़ाव से भरा रहेगा | किसी जरुरी काम में देरी आपको चिंतित कर सकती है | आज आप तैलीय चीजों से दूर रहे, सेहत प्रभावित हो सकती है | आज संतान से जुडी कोई परेशानी दूर होगी | जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे, ये आपके रिश्ते को मजबूत करेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आज आपकी मुलाकात की प्रभावशाली व्यक्ति से हो सकती है, जो भविष्य में आपको लाभ पहुंचाएगी | आज जीवनसाथी से आर्थिक मसले पर बात कर सकते है | आपकी सेहत अच्छी रहेगी | जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंझस्य बढ़ेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर