Category Archives:  Spiritual

राशिफल 2 सितम्बर 2020: असमंझस की स्थिति में पड़ सकते है धनु राशि वाले, जानिए बाकी राशियों का हाल...

Sep 01 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | कामकाज में आपका मन लगेगा, जिस वजह से आपके अटके हुए काम भी पुरे होने वाले है | विवाहित जातको के जीवन में चल रहा तनाव किसी करीबी की मदद से दूर होगा | घर का सुख शांति भरा माहौल आपको मानसिक शांति प्रदान करेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | आज ऑफिस में किसी भी प्रकार के विवाद से दूरी बनाकर रखे | आज कोई रिश्तेदार आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है | धर्म कर्म के कामो में आप हाथ बंटा सकते है | प्रेम जीवन के बारे में घर में बताना चाहते है, तो दिन शुभ है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन थोड़ा कमजोर प्रतीत हो रहा है | आज बदलता मौसम आपको चपेट में ले सकता है, सर्दी जुखाम की समस्या हो सकती है | ऑफिस में आज दिन ठीक बीतेगा, अधूरा काम सहकर्मी की मदद से पूरा हो जायेगा | विवाहित जातको के दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आज अपनी जीवनशैली में परिवर्तन लाने को लेकर आज कुछ निर्णय ले सकते है | कामकाज को लेकर दिन सन्तुष्टिभरा रहेगा | प्रेम जीवन में आज प्रिय किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है | आपको इसकी वजह जानने की कोशिश करनी चाहिए |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन कुछ चुनौतियाँ लेकर आया है | आज परिवार में तनाव पैदा हो सकता है, आपको इसे सँभालने की जरूरत है | नौकरीपेशा जातको की स्थिति आज मजबूत होने वाली है | प्रेम जीवन में आज किसी तीसरे का दखल रिश्ते में तनाव पैदा कर सकता है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिनमान ठीक है | कामकाज को लेकर सफलता मिलेगी | IT से जुड़े जातको को नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलने वाला है | दाम्पत्य जीवन में साथी की समझदारी कोई बड़ा फायदा करवाने वाली है | आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन बेहद शुभ है | आपकी आमदनी में वृद्धि होने वाली है, जिस वजह से आपके चहरे पर प्रसन्नता रहेगी | आज कोई परिचित आपकी किसी सरकारी काम में मदद करने वाला है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा | परिवार का माहौल सुख शांति भरा रहेगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | आप पर घर की कुछ जिम्मेदारियाँ आ सकती है, आप इसे लेकर चिंतित हो सकते है | आज आपका अटका हुआ धन मिलने वाला है | आज जीवनसाथी से मन में दबी कोई बात शेयर कर सकते है | ये आपके रिश्ते में पारदर्शिता लाएगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपके मन में किसी बात को लेकर असमंझस की स्थिति बनी रहेगी | इस मामले में किसी से राय ले तो अच्छा है | आज कोई मित्र घर पर आपसे मिलने आ सकता है | आज अपनी वाणी पर थोड़ा काबू रखे, आपको मुसीबत में डाल सकती है | दाम्पत्य जीवन ठीक रहेगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन मिलेजुले प्रभाव का रहेगा | कुछ अनावश्यक खर्चे आपका ध्यान खीचेंगे, आप इन पर लगाम लगाने की सोचेंगे | आज पिताजी के साथ आपके रिश्ते सुधरने वाले है | नौकरीपेशा जातको के लिए दिन ठीक रहेगा | दाम्पत्य जीवन में मतभेद विवाद पैदा कर सकते है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन शुभ है | कामकाज में सफलता मिलेगी, जिस वजह से आप संतुष्ट रहेंगे | आज किसी काम से आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है, आप इस दौरान अपनी सुरक्षा का ख्याल रखे | परिवार के सदस्यों के लिए कुछ खरीद सकते है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिनमान कमजोर है | कोई खर्चा अचानक सामने आ सकता है, जिस वजह से बजट बिगड़ने की सम्भावना है | कामकाज में आपकी कार्यकुशलता में वृद्धि होगी | आज जीवनसाथी के साथ मिलकर कुछ जरुरी निर्णय ले सकते है | स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर