Category Archives:  Spiritual

ये संकेत बताते है जल्द होने वाला है माँ लक्ष्मी का आगमन, जानिए

Sep 01 2020

Posted By:  Sunny

हिन्दू धर्म से जुड़े शास्त्रों और धर्म ग्रंथो में माँ लक्ष्मी को सुख, शांति, धन, वैभव और ऐश्वर्य की देवी बताया गया है | ऐसा बताया जाता है कि जहाँ भी माँ लक्ष्मी का वास होता है | वहां सुख शांति और सम्पन्नता बनी रहती है | लेकिन जहाँ से माँ लक्ष्मी चली जाती है, अर्थात जिस स्थान को माँ लक्ष्मी त्याग देती है | वहां दुःख, गरीबी और अंधकार छा जाता है | माँ लक्ष्मी जिस भी स्थान पर आगमन करती है, तो उस स्थान पर कई तरह के शुभ संकेत मिलने लगते है | जो माँ लक्ष्मी के आगमन की सुचना देते है | ऐसे में आज हम आपको माँ लक्ष्मी से जुड़े कुछ शुभ संकेतो के बारे में बताने जा रहे है |


हरियाली


यदि आपको अपने आस-पास अधिक ही हरियाली नजर आने लगे | बार बार हरी भरी चीजों से सामना हो तो ये एक शुभ संकेत है | ये इस बात का संकेत है कि माँ लक्ष्मी की आप पर कृपा बनने वाली है | जल्द ही आपको अपने जीवन में चल रही परेशानियों से मुक्ति मिलने वाली है |

झाड़ू


साफ़ सफाई से माँ लक्ष्मी का गहरा नाता है | वैसे बता दे साफ सफाई में काम आने वाले झाड़ू का सीधा संबंध माँ लक्ष्मी से बताया जाता है | ऐसे में यदि आपको सुबह सुबह कोई झाड़ू लगाता नजर आये तो, ये एक शुभ संकेत है | ये आपको जल्द ही मिलने वाले लाभ का संकेत देता है |



शंख


शंख माँ लक्ष्मी का ही स्वरूप माना जाता है | इसके अलावा शंख भगवान विष्णु की प्रिय वस्तुओ में से एक है | ऐसे में यदि आपको शंख की ध्वनि सुनाई दे, तो ये माँ लक्ष्मी के आगमन का संकेत है | ये आपकी चमकने वाली किस्मत का भी इशारा करता है |

गन्ना


यदि आपको सुबह के समय गन्ना नजर आये तो ये भी माँ लक्ष्मी के आगमन का संकेत देता है | यदि आपको सुबह के समय गन्ना दिखाई दे तो आप ये समझ ले कि जल्द ही आप पर माँ लक्ष्मी की कृपा बनने वाली है और घर में सुख शांति आने वाली है |

उल्लू


जिस प्रकार गरुड़ श्रीहरि का वाहन है, उसी प्रकार उल्लू माँ लक्ष्मी का वाहन है | यदि आपको अपने घर के आस पास उल्लू दिखाई दे, तो ये इस बात का संकेत है कि माँ लक्ष्मी आपसे प्रसन्न है | जल्द ही पर माँ लक्ष्मी की कृपा बनने वाली है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर