Category Archives:  Spiritual

राशिफल 3 सितम्बर 2020: आज सिंह राशि वालो को होगा बड़ा फायदा, जानिए अपनी राशि का हाल...

Sep 02 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने 
आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आप अधिक व्यस्त रहेंगे | अपनी व्यस्तता में खानपान का भी ख्याल रखे, अन्यथा सेहत बिगड़ सकती है | कार्यक्षेत्र में किसी के प्रति गुस्से की भावना को त्याग दे | आज घर में किसी बड़े से कोई सलाह ले सकते है | विवाहित जातको के दाम्पत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा | 



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | घर परिवार का सुख शांति भरा माहौल आपको सुकून देगा | आज किसी बात को लेकर किया गया घमंड आप पर भारी पड़ सकता है | ऑफिस में आपका दिन अच्छा बीतेगा | जीवनसाथी की कोई बात आपको थोड़ा परेशान कर सकती है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आपको अपनी मेहनत पर भरोसा करने की जरूरत है | भाग्य के भरोसे बैठना आपको मुसीबत में डाल सकता है | आज आपका कोई मित्र आपका बड़ा लाभ करने वाला है | दाम्पत्य जीवन में आपको संयम से काम लेने की जरूरत है | घर में किसी की सेहत बिगड़ सकती है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन कमजोर है | किसी बात को लेकर मानसिक तनाव उत्पन्न हो सकता है | किसी काम को लेकर पहले की गयी मेहनत जल्द ही रंग लाने वाली है | प्रेम जीवन जी रहे जातको को आज उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है | दाम्पत्य जीवन में सुख रहेगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिनमान शुभ है | इस राशि के व्यापारी आज कोई बड़ी डील करने वाले है, ये आपकी आर्थिक स्थिति को भी मजबूत करेगी | आज किसी निजी काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है | जीवनसाथी से मन की बात कहकर हल्का महसूस करेंगे |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन शुभ है | किसी को उधार दिया पैसा मिलने वाला है | आज जीवनसाथी आपको कोई सरप्राइज दे सकता है | ऑफिस की मीटिंग में आप अपनी बात रखने से सफल होंगे, सहकर्मी आपकी प्रशंसा करेंगे | आपके दाम्पत्य जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | प्रेम जीवन वाले जातको को आज सावधान रहने की जरूरत है | ऑफिस में आलस से घिरे रहेंगें, जिससे कामकाज में देरी का सामना करना पड़ सकता है | आपकी सेहत अच्छी रहेगी | दाम्पत्य जीवन में कोई बात तनाव उत्पन्न कर सकती है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका ध्यान घर की जरूरतों पर रहेगा | इसी के चलते आप कुछ खरीददारी भी कर सकते है | किसी सरकारी योजना से लाभ प्राप्त होने वाला है | आज शाम के समय दोस्तों के साथ अच्छा वक़्त बिताएंगे | प्रेम जीवन में प्रिय से खुलकर मन की बात कहेंगे |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | आज पिताजी से किसी जरुरी मसले पर बात करने वाले है | नौकरीपेशा जातको का दिन अधिक ही व्यस्तता में बीतेगा | बच्चे किसी चीज को लेकर जिद कर सकते है, आप उनकी जिद पूरी करेंगे | प्रेम जीवन में तनातनी हो सकती है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
इस राशि के छात्रों के लिए दिन शुभ है, शुभ समाचार मिलने वाला है | धन की आवक अच्छी रहेगी, कुछ खरीददारी करने का विचार कर सकते है | आज किसी करीबी से रिश्ते में चल रही दूरियों को मिटाने की कोशिश करेंगे | आप भावनाओ में ना बहे | दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे | कामकाज में सफलता मिलेगी | हल्के खर्चे होंगे, हालाँकि आमदनी अच्छी होने से संतुलन बना रहेगा | ऑफिस में आज बॉस आपकी तारीफ कर सकते है | प्रेम जीवन वालो के लिए दिन शुभ है | प्रिय के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | ऑफिस में आज किसी में अड़चन पैदा हो सकती है, आपको सीनियर की मदद लेनी पड़ेगी | किसी काम में पैसे की कमी का सामना करना पड़ सकता है, हालाँकि समय पर मदद मिल जाएगी | जीवनसाथी कोई शुभ समाचार दे सकता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर