Category Archives:  Spiritual

राशिफल 4 सितम्बर 2020: आज सावधान रहे ये 5 राशि वाले, जानिए अपनी राशि का हाल...

Sep 03 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आपको अपने खर्चो पर नियंत्रण करने की कोशिश करनी चाहिए | आज जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय ना ले, गलत साबित हो सकता है | घर में सुख शांति का माहौल आपको सुकून देगा | दाम्पत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आप कामकाज में थोड़े व्यस्त रहेंगे | शाम के समय परिवार के लिए कुछ खरीददारी कर सकते है | घर में बीमार चल रहे किसी सदस्य की सेहत में सुधार आएगा, इससे आप राहत की सांस लेंगे | प्रेम जीवन वालो के लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर प्रतीत हो रहा है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आपको भाग्य के सहारे बैठने की आदत बदलने की जरूरत है | ऑफिस में आज आपका दिन ठीक बीतेगा, सहकर्मियों से मदद ले सकते है | दाम्पत्य जीवन में आज जीवनसाथी की कोई बात आपको परेशान कर सकती है | आपको इस बारे में बैठकर बात करने की जरूरत है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज कामकाज को लेकर आपका दिन शुभ है | किसी अटके हुए काम के अचानक पूरा होने से आप प्रसन्न होंगे | आज आपको कोई शुभ समाचार मिलने वाला है, जो आपको ख़ुशी से भर देगा | आज जीवनसाथी के कोई ख़ास योजना बनाकर दिल जीतने की कोशिश में रहेंगे |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज दोपहर तक स्थितियां आपके विपरीत रहेगी | हालाँकि दोपहर के बाद आपको अच्छे फल मिलेंगे, जिससे बिगड़े काम भी बन जायेंगे | आज आप किसी भी प्रकार के व्यर्थ खर्चे से बचने की कोशिश करे | जीवनसाथी के साथ वक़्त बिताकर अच्छा महसूस करेंगे |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन कमजोर प्रतीत हो रहा है | किसी बात को लेकर मानसिक तनाव आपका स्वास्थ्य प्रभावित कर सकता है | कोई मित्र आज बड़े काम की सलाह देगा, जो आपके काम आएगी | परिवार का माहौल अच्छा रहेगा | प्रेम जीवन ठीकठाक बीतेगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | संतान के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे | ऑफिस में आज बॉस आपके काम को लेकर कुछ सुझाव दे सकते है, आप उस पर ध्यान देंगे | शाम के समय परिवार में कोई विवाद उत्पन्न हो सकता है, आपको उस पर ध्यान देने की जरूरत है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज किसी बात को लेकर आपके मन में अलग ही तरह की उमंग रहेगी | इसके चलते आपके व्यवहार की भी लोग तारीफ़ करेंगे | संतान से जुडी कोई चिंता दूर होगी | आज जीवनसाथी से रिश्तो को लेकर कोई बात आपको भावुक कर सकती है | प्रेम जीवन वालो के लिए दिन शुभ है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | कामकाज को लेकर दिन अच्छा बीतेगा | आज किसी भी प्रकार के उधार लेनदेन में आपको सावधान रहने की जरूरत है | नुकसान होने की सम्भावना है | आज जीवनसाथी आपसे फैसले को लेकर सलाह मांग सकता है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा | जीवनसाथी किसी बड़े फायदे की वजह बन सकता है | आज आप किसी दूसरे के विवाद में टांग ना अड़ाए, बेवजह आपका नाम घसीटा जा सकता है | परिवार का सुख शांति भरा माहौल आपको शांति देगा | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपके लिए दिन शुभ है | भाग्य का साथ मिलेगा, जिससे काम बनते चले जायेंगे | धार्मिक विचारो के साथ आप कुछ धर्म कर्म से जुड़े काम करेंगे | जीवनसाथी के साथ भविष्य में कहीं घूमने जाने की प्लानिंग कर सकते है | आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आत्मविश्वास में बढ़ोतरी आपके जीवन को बेहतर बनाएगी | कुछ खर्चे अचानक बढ़ सकते है, जो आपके लिए सिरदर्द बन सकते है | ऑफिस में दिन ठीक बीतेगा | इस राशि के प्रेम जीवन वाले जातको को आज सावधान रहने की जरूरत है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर