Category Archives:  Spiritual

राशिफल 5 सितम्बर 2020: मीन राशि वाले किसी से शेयर ना करे अपने राज, जानिए बाकी राशियों का हाल...

Sep 04 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आत्मविश्वास से भरे रहेंगे | ऑफिस में आपका बदला हुआ अंदाज सबको रास आएगा, आपकी तारीफ होगी | आज जीवनसाथी आपसे अपनी कोई परेशानी शेयर कर सकता है, आप मिलकर उसे सुलझाएंगे | परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आपकी सेहत एकदम अच्छी रहेगी | आज आपकी कुछ इच्छाये जाग सकती है, आप इन पर ध्यान देंगे | शाम के समय दोस्तों से मुलाकात करने वाले है, आपको उनसे कुछ नयी बाते पता चलेगी | आज जीवनसाथी का मिजाज गर्म रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आपका ध्यान आज कामकाज और निजी जिंदगी में तालमेल बैठाने में रहेगा | आपको दुसरो के साथ अच्छा व्यवहार करना सीखना चाहिए, तभी आप अच्छे इंसान साबित होंगे | दाम्पत्य जीवन में सुख बना रहेगा | रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | दिन की शुरुआत में कुछ खर्चे होने की सम्भावना है, जिन पर आपको ध्यान देने की जरूरत है | कामकाज में आज आपकी पकड़ मजबूत होगी | आज पिताजी आपसे कोई बात शेयर कर सकते है | दाम्पत्य जीवन वालो और प्रेम जीवन वालो दोनों के लिए दिन शुभ है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आप किसी बात को लेकर तनाव से घिरे रहेंगे | इस वजह से कामकाज में भी मन नहीं लगेगा | इस राशि के व्यापारी बड़ा कर्ज ले सकते है | संतान से आपको सुख की प्राप्ति होगी | जीवनसाथी के साथ शाम के समय अच्छा वक़्त बिताएंगे | प्रेम जीवन में अनबन हो सकती है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आप कामकाज को लेकर अधिक ही व्यस्त रहेंगे | इस दौरान आप अपने खानपान का भी ख्याल रखे तो बेहतर है | आज आपके कुछ नए दोस्त बनने वाले है | आप अच्छा महसूस करेंगे | आज जीवनसाथी की ख़ुशी के लिए आप कोई चीज खरीद सकते है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | शाम के समय आप किसी चिंता से घिर सकते है, आप इसे किसी से शेयर तो अच्छा है | ऑफिस के किसी काम में देरी आपको बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है | व्यापारियों के लिए दिन शुभ है | दाम्पत्य जीवन में तनाव की स्थिति रहेगी |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन बेहद शुभ है | ऑफिस में आज आपको अपनी कार्यक्षमता को प्रदर्शित करने का पूरा मौका मिलेगा | आज कोई छोटा मोटा लाभ होने वाला है | इससे आपके चेहरे पर प्रसन्नता रहेगी | आप परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | नौकरीपेशा जातको के लिए दिन शुभ है | आपको तरक्की से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिलने वाला है | आज किसी अनजान शख्स की मदद करके आप अच्छा महसूस करेंगे | आज जीवनसाथी की किसी जिद को आप पूरा कर सकते है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन दोस्तों के साथ बीतने वाला है | आप उनसे किसी काम को लेकर राय ले सकते है | माताजी घर में धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की बात कर सकती है | इस राशि के प्रतियोगी परीक्षाओ के छात्रों के लिए दिन शुभ है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका ध्यान आर्थिक स्थिति को मजबूत करने पर रहेगा | आप कुछ खर्चो पर लगाम लगा सकते है | आज आपको घर के बुजुर्गो की सेहत पर भी ध्यान देने की जरूरत है | इस राशि के अविवाहित जातको के विवाह की बात परिवार में चल सकती है | \

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन शुभ है | आप ऊर्जावान महसूस करेंगे | कामकाज में फुर्ती रहेगी, कुछ लंबित काम भी आज पुरे कर लेंगे | हालाँकि आज अपने राज किसी से शेयर ना करे, भारी पड़ सकता है | दाम्पत्य जीवन में हल्का तनाव रहेगा, लेकिन जरूरत के साथ जीवनसाथी साथ खड़ा रहेगा | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर