Category Archives:  Spiritual

राशिफल 6 सितम्बर 2020: आज प्रबल है इन राशियों के सितारे, जानिए किन पर बनेगी सूर्यदेव की कृपा

Sep 05 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन ठीकठाक बीतेगा | कुछ गलतियां करेंगे, लेकिन इनसे आप सबक भी सीखेंगे | अपने खर्चो पर लगाम लगाने को लेकर सोच विचार करेंगे | ऑफिस में आपका दिन ठीक बीतेगा, सहकर्मियों का व्यवहार पसंद आएगा | दाम्पत्य जीवन में तनाव की स्थिति रह सकती है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आज ऑफिस में बॉस आपसे कुछ जरुरी बात कर सकते है, आप अपने हाव भाव पर काबू रखे | आप आमदनी के अतिरक्त स्रोतों पर ध्यान देंगे, ये आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा | पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन शुभ रहने वाला है | आप कुछ बड़े निर्णय आज ले सकते है | कामकाज को लेकर दिन सफलता भरा रहेगा | शाम को बच्चो के लिए कुछ खरीददारी कर सकते है | आज लोगो से अपनी बात मनवाने के लिए आपको अधिक प्रयास करना पड़ेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा | जीवनसाथी से मिली कोई शुभ सुचना आपका दिन बना देगी | किसी निजी काम के चलते लम्बी यात्रा के आसार बन रहे है | कहीं अटका हुआ धन जल्द ही मिलने वाला है, ये भी आपकी प्रसन्नता की वजह बनेगा | आपकी सेहत अच्छी रहेगी |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन उतार चढ़ाव से भरा रहेगा | हालाँकि कामकाज को लेकर की गयी मेहनत आज सफल होगी | संतान की वजह से आप बड़ी चिंता से घिर सकते है | विदेशी जाने की कोशिश कर रहे जातको को कोई अच्छी खबर मिलेगी | जीवनसाथी के साथ हल्की अनबन हो सकती है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन एकदम शानदार बीतेगा | दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे | व्यापारियों को अच्छा लाभ होने वाला है | कहीं निवेश किया गया धन लाभ देने वाला है | आज जीवनसाथी आपको भविष्य को लेकर कुछ अच्छे सुझाव दे सकता है | आपके रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन शुभ है | आप अध्यात्म की ओर झुकाव महसूस करेंगे, ये अच्छा भी है | आपके खर्चे बढ़ने वाले है, आपको इन्हे लेकर रणनीति बनाने की जरूरत है | परिवार का सुख शांति भरा माहौल आपको सुकून देगा | प्रेम जीवन वालो के लिए दिन शुभ है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आप आज आत्मविश्वास से भरे रहेंगे | नौकरीपेशा जातको को तरक्की से जुड़ा शुभ समाचार मिलने वाला है, इससे परिवार में भी रौनक रहेगी | इस राशि के व्यापारियों को आज जीवनसाथी से व्यापार से जुडी कोई काम की सलाह मिलने वाली है | निजी जीवन अच्छा रहेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आप आज अपना महत्व समझेंगे और नकारात्मक लोगो को अपनी जिंदगी से दूर करेंगे | कुछ अटके हुए कामो में आपको भाग्य का साथ मिलेगा | आज कोई मित्र आपसे कोई सलाह ले सकता है | विवाहित जातको के लिए दिन तनावभरा रहेगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन बेहद शुभ है | आपको आज किसी सरकारी योजना का लाभ मिलने वाला है | दाम्पत्य जीवन में तनाव खत्म करने के लिए आपको कदम उठाने की जरूरत है | ऑफिस में विरोधी सक्रीय रहेंगे, आप उन्हें मुंहतोड़ जवाब देने में सफल होंगे | सेहत कमजोर रह सकती है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | कुछ खर्चे होंगे लेकिन आमदनी अच्छी होने से संतुलन बना रहेगा | कामकाज को लेकर अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, इसका फल भी मिलेगा | घर की जिम्मेदारियों के तले दबा महसूस करेंगे | आप चिंता ना करे स्थिति जल्द ही ठीक होगी |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | ऑफिस में आज जूनियर आपसे काम सीखने की इच्छा जता सकता है | व्यापारियों के लिए दिन शुभ प्रतीत हो रहा है | कोई बड़ी डील होने वाली है | किसी मित्र से मिलने उसके घर जा सकते है | आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर