Category Archives:  Spiritual

राशिफल 7 सितम्बर 2020: आज लाभ प्राप्त करेंगे इन राशियों के जातक, जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन

Sep 06 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | जमीन जायदाद से जुड़ा अच्छा लाभ आपको आज होने वाला है | नौकरीपेशा जातको के लिए दिन बेहद ही शुभ रहने वाला है | आज आपको नए लोगो से जुड़ने का मौका मिलेगा, ये आपके सामाजिक संबंधो को बढ़ाएगा | दाम्पत्य जीवन में हल्का तनाव रहेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | कामकाज को लेकर आज का दिन थोड़ा व्यस्त रहेगा | आप घर में मरम्मत कराने को लेकर विचार कर सकते है | आज घर में बुजुर्गो से आपको काम की सलाह मिलने वाली है | आज जीवनसाथी आपको कोई शुभ समाचार सुना सकता है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | आमदनी में वृद्धि होने से आपके चेहरे पर रौनक का भाव रहेगा | आज आप जीवनसाथी की सलाह पर कुछ बड़े निर्णय ले सकते है | दोस्तों के साथ शाम को अच्छा वक़्त बिताएंगे | प्रेम जीवन वाले जातको के लिए दिन ख़ुशी से भरा रहेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | आज आप किसी चीज को लेकर बेहद प्रसन्न रहेंगे | आप इसे अपने करीबियों संग बाटेंगे | कामकाज को लेकर दिन सफलताभरा रहेगा | आपकी कोई मेहनत आज बेकार नहीं जाएगी | दाम्पत्य जीवन में प्रेम और अपनत्व बढ़ेगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | आज आपका कोई लम्बे समय से अटका हुआ काम पूरा होने वाला है | इससे आप राहत की सांस लेंगे | आप जीवनसाथी के साथ मिलकर संतान के भविष्य को लेकर कुछ कदम उठा सकते है | आज ऑफिस में विरोधियों से सतर्क रहेंगे |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | कुछ खर्चे अचानक बढ़ने वाले है, आपको उन्हें काम करने पर ध्यान देना चाहिए | आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिसके चलते आप कुछ साहसी कदम उठाएंगे | दाम्पत्य जीवन को लेकर दिनमान कमजोर है, हल्का तनाव रह सकता है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन शुभ है | व्यापार में नए साझेदार जोड़ने को लेकर आप विचार कर सकते है | नौकरीपेशा जातको की आमदनी में वृद्धि होने वाली है | घर में आज प्रॉपर्टी खरीदने को लेकर बातचीत हो सकती है | जीवनसाथी के साथ शाम को बाहर घूमने जा सकते है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | सेहत को लेकर आप ख़ास ख्याल रखे, पेट से जुडी समस्या हो सकती है | आज ऑफिस में बॉस के सामने आप अपनी बात रखने में सफल होंगे | परिवार के किसी सदस्य से अनबन होने की आशंका है, आप धैर्य रखे |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिनमान शुभ है | भाग्य के सितारे प्रबल है, आपको इसका फायदा मिलेगा | कामकाज को लेकर आपका दिन सफलता भरा रहेगा | इस राशि के व्यापारियों के लिए दिन शुभ है | प्रेम जीवन वाले जातको को आज का दिन कमजोर रहेगा, वाद-विवाद की स्थिति पैदा ना होने दे |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन ठीक रहेगा | नौकरीपेशा जातको को आज कामकाज में सीनियर की मदद मिलने वाली है | आज कुछ निजी कामो में आपको अधिक समझदारी दिखाने की जरूरत है | घर में किसी सदस्य की सेहत बिगड़ सकती है, जिससे आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | व्यापार को लेकर आज का दिन थोड़ा कमजोर है, लेकिन आप संतुष्ट रहेंगे | आज किसी करीबी की कोई बात आपको परेशान कर सकती है | आज बच्चे किसी चीज की जिद कर सकते है, जिसे आप पूरी करेंगे | दाम्पत्य जीवन में सब ठीक रहेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन शुभ है | कामकाज को लेकर आपके अटके हुए काम भी आज पुरे होने वाले है | कुछ खर्चे होंगे, लेकिन आमदनी अच्छी होने के चलते संतुलन बना रहेगा | घर से दूर रहकर नौकरी कर रहे जातको को आज घर की याद सता सकती है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर