Category Archives:  Spiritual

राशिफल 8 सितम्बर 2020: आज सावधान रहे वृश्चिक राशि के जातक, जानिए बाकी राशियों का हाल...

Sep 07 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | कामकाज को लेकर दिन सफलता भरा रहेगा, जिससे कुछ अटके हुए काम भी पुरे होंगे | इस राशि के व्यापारियों को ठीकठाक लाभ मिलेगा, आप संतुष्ट रहेंगे | प्रेम जीवन वाले जातको के लिए आज का दिन शुभ नहीं है, अनबन होने की सम्भावना है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन फलदायक सिद्ध होगा | कुछ नया सीखेंगे जिससे आपके सोचने समझने की शक्ति में विकास होगा | किसी बड़े निर्णय को ले रहे है, तो पहले परिवार के सदस्यों की राय भी जान ले | ऑफिस में आज काम अधिक रहेगा, जिसके चलते शाम के समय आप थकान महसूस करेंगे |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | आपकी आमदनी में वृद्धि होगी, जिससे आपकी आमदनी पर भी अच्छा असर पड़ेगा | परिवार के सदस्यों में एक दूसरे के प्रति प्रेमभाव बढ़ेगा | ऑफिस में बॉस आपके काम की तारीफ करेंगे | कोर्ट कचहरी के मामले में आपको निराशा का सामना करना पड़ सकता है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिनमान ठीक रहेगा | कामकाज में आपका मन लगेगा, आप उसमे मजबूती लाने का प्रयास करेंगे | कुछ अनावश्यक खर्चे आपका ध्यान खींच सकते है | आज आप अपनी सेहत का ख़ास ख्याल रखे, बीमार पड़ सकते है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | आज कोई लम्बे समय से अटका हुआ काम पूरा होने वाला है | आपकी आमदनी में थोड़ी कमी आने की सम्भावना है | हालाँकि आप संतुष्ट रहेंगे | दाम्पत्य जीवन में आपका अहं समस्या उत्पन्न कर सकता है | स्वास्थ्य ठीक रहेगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | परिवार में ख़ुशी का माहौल आपको रास आएगा | भविष्य होने वाले कुछ खर्चो को लेकर आप तैयारी कर सकते है | बैंक से जुड़े कामकाज में आप भाई की मदद ले सकते है | प्रेम जीवन में आज आपकी ईमानदारी से प्रिय बेहद प्रसन्न होगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
मानसिक तनाव से जूझ रहे जातको के लिए आज का दिन अच्छा है | आपको तनाव से निकलने का मौका मिलेगा | नौकरीपेशा जातको का दिन अच्छा बीतेगा | परिवार के किसी सदस्य का रुखा व्यवहार आपको पसंद नहीं आएगा | जीवनसाथी का साथ बना रहेगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन उतार चढाव से भरा रहेगा | ऑफिस में आपके विरोधी आपके काम में रोड़ा अटकाने की कोशिश में रहेंगे | परिवार में बुजुर्ग की तबियत बिगड़ सकती है, जिसके चलते आपको भागदौड़ करनी पड़ेगी | आज जीवनसाथी से किसी बात पर मतभेद उत्पन्न हो सकते है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | कपडे के व्यापार से जुड़े जातक आज बड़ी डील करने वाले है | आज आपको किसी काम में अपनी बुद्धि का प्रदर्शन करना पड़ सकता है | आपका कोई मित्र आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आप परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझेंगे | शाम के समय किसी बात को लेकर आपके चेहरे पर उदासी छा सकती है | प्रेम जीवन जी रहे जातक प्रिय को शादी के लिए प्रपोज़ कर सकते है | कामकाज को लेकर दिन शुभ रहेगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन शुभ है | आपमें जोखिम उठाने की प्रवृत्ति विकसित होगी, जिसका फायदा आपको कामकाज में मिलेगा | किसी सरकारी योजना से आपको लाभ होने वाला है | आज अपने मन की बात किसी से शेयर न करे, कोई गलत समझ सकता है | जीवनसाथी के साथ प्रेम बढ़ेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | व्यापर को लेकर आपकी दूरदर्शिता आज काम आने वाली है | परिवार में चल रहे किसी पारिवारिक विवाद को आप निपटाने में सफल होंगे | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा | आपका जीवनसाथी आपसे किसी चीज की परमिशन मांग सकता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर