Category Archives:  Spiritual

भूलकर भी कभी नजरअंदाज ना करे इन 7 घटनाओ को, आने वाले अशुभ का होता है संकेत

Sep 07 2020

Posted By:  Sunny

हिन्दू धर्म में शुभ अशुभ, शकुन-अपशकुन को लेकर कई तरह की मान्यताये है | किसी ना किसी काम में हमे शकुन अपशकुन से जुडी कोई बात सुनने को मिल ही जाती है | हमारे हिन्दू धर्म में कई तरह के धर्म शास्त्र और पुराण रचित किये गए है | ऐसे ही शास्त्रों और पुराणों में से एक शकुन शास्त्र भी है | जो शकुन अपशकुन से जुडी चीजों, संकेतो आदि के बारे में बताता है | आज हम आपको इस शकुन शास्त्र में वर्णित कुछ ऐसी घटनाओ के बारे में बताने जा रहे है, जो अपशकुन मानी जाती है और आने वाली समस्याओ का संकेत देती है |



घर में चूहे होना एक बड़ी समस्या होता है | घर में चूहे वैसे तो वस्तुओ को नुकसान पहुंचते है, लेकिन ये हमारे जीवन पर भी प्रभाव डालते है | शकुनशास्त्र के अनुसार यदि आपको घर में काले चूहों की संख्या कुछ ज्यादा ही हो गयी है, तो ये आने वाली विपत्तियों का इशारा है |


घर के आस पास या द्वार के पास कुत्ते का रोना अशुभ माना जाता है | ये आने वाली समस्या का संकेत देता है | इसके अलावा कुत्ते का रोना आने वाली मृत्यु का भी संकेत माना जाता है |


यदि अपने नयी जमीन खरीदी है और वहां खुदाई के दौरान कोई मरा हुआ जीव या सांप निकलता है, तो ये अशुभ संकेत है | ऐसा होने पर विशेष भूमि पूजन कराया जाना चाहिए |




यदि आपके घर में अचानक उल्लू आ जाए और जोर जोर से आवाज करने लगे | तो समझ ले ये होने वाली दुर्घटना का संकेत है |


बिल्लियों को लेकर कई तरह की बाते बताई गयी है | इनका रास्ता काटना अशुभ माना जाता है | साथ ही बताया जाता है कि यदि घर में बिल्लियां झगड़ने लगे तो ये घर के सदस्यों में झगड़े की और इशारा करती है |


घर में, आँगन में कोई पक्षी घायल होकर गिर जाए तो ये एक अशुभ संकेत होता है | ये भविष्य में होने वाली दुर्घटना का संकेत देता है |


घर में देवी देवता की कोई मूर्ति टूट जाए या उनकी तस्वीर फट जाए तो ये एक अशुभ संकेत होता है | ये आने वाले संकट की ओर इशारा करता है | वैसे बता दे खंडित मूर्ति को कभी घर में रखना चाहिए, ये घर में नकारात्मकता का कारण बनती है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर