Category Archives:  Spiritual

राशिफल 9 सितम्बर 2020: आज इन 6 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

Sep 08 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | आमदनी में वृद्धि को लेकर आप विचार कर सकते है | कामकाज को लेकर आज आपके सभी प्रयास सफल होंगे | परिवार से आपका तालमेल बना रहेगा | कोई सदस्य अपने मन की बात आपसे शेयर कर सकता है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | दोपहर के बाद खर्चो में अचानक वृद्धि हो सकती है, जिसकी वजह से आप चिंतित हो सकते है | परिवार में आज माता जी किसी चीज की फरमाइश कर सकती है, आप उसे पूरा करेंगे | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी किसी बात को लेकर गुस्से में हो सकता है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आपको अपने खर्चो पर ध्यान देने की जरूरत है, बचत की आदत विकसित करे | घर में ख़ुशी का माहौल रहेगा | आज किसी काम में मित्र की मदद ले सकते है | प्रेम जीवन वाले जातको को आज प्रिय से कोई उपहार मिलने की सम्भावना है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | ऑफिस में आज आपका दिन अच्छा बीतेगा, कामकाज में फुर्ती को देखकर बॉस भी आपकी तारीफ कर सकते है | व्यापारियों को आज अच्छे लाभ मिलेंगे | आप सुख सुविधा से जुडी कोई वस्तु खरीद सकते है, जेब पर बोझ पड़ सकता है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | कामकाज को लेकर दिन ठीक रहेगा, बशर्ते आप कामकाज में आप जल्दबाजी ना करे | आपकी सेहत आज बढ़िया रहेगी | आपका कहीं अटका हुआ धन आज मिलने की सम्भावना है | दाम्पत्य जीवन में आपका दिन अच्छा बीतेगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | दोपहर के बाद आप सेहत का ख़ास ख्याल रखे, सेहत बिगड़ने की सम्भावना है | कामकाज में आज अच्छे नतीजे देखने को मिलेंगे | आपको अपनी कम्युनिकेशन स्किल सुधारने की जरूरत है | प्रेम जीवन वालो को आज परेशानी का सामना करना पड़ सकता है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन कुछ मामलो में फलदायक साबित होगा | कामकाज को लेकर आज दिन ठीक रहेगा | आज के दिन किसी को उधार देने से पहले विश्वसनीयता परख ले | गृहस्थ जीवन में चल रहे तनाव को दूर करने के लिए आपको प्रयास करने की जरूरत है | 

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आज ऑफिस में आपको विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है, आपके काम बिगाड़ने की फिराक में है | घर में किसी की तबियत बिगड़ सकती है | दाम्पत्य जीवन में आज जीवनसाथी अपनी कोई परेशानी शेयर कर सकता है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | कार्यक्षेत्र में आज आपकी बुद्धिमता की तारीफ होगी | आज आपका कोई दोस्त आपको बड़ा फायदा करवाने वाला है | परिवार का माहौल आज थोड़ा तनाव से भरा हो सकता है | प्रेम जीवन वालो के लिए दिन अच्छा रहेगा | उधार दिया पैसा मिलने की सम्भावना है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | कहीं निवेश किया गया धन आपको लाभ पहुंचाने वाला है | कामकाज में मन लगेगा, जिससे अधूरे काम निपटाएंगे | आज कोई पडोसी आपसे किसी मामले में राय जान सकता है | आपके दाम्पत्य जीवन में तनाव से मुक्ति मिलेगी |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन शुभ है | दोस्तों के साथ मिलकर आप नया काम आरम्भ करने के बारे में विचार कर सकते है | आर्थिक स्थिति को लेकर भी शुभ संकेत मिल रहे है | आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा, हालाँकि आपकी कोई बात जीवनसाथी को नाराज कर सकती है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका बढ़िया रहेगा | किसी काम को लेकर दूरदर्शिता का फायदा आपको मिलने वाला है | घर में धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की बात चल सकती है | आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा | आप जीवनसाथी के साथ मिलकर संतान को लेकर कोई निर्णय ले सकते है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर