Category Archives:  Spiritual

राशिफल 10 सितम्बर 2020: अपनी इच्छाओ पर काबू रखे मकर राशि वाले, जानिए बाकी राशियों का हाल...

Sep 09 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | आज किसी मित्र की मदद से आपको आमदनी के नए स्त्रोत के बारे में पता चलने वाला है | आज ऑफिस से जल्दी फ्री हो जायेंगे | बचा समय खास लोगो के साथ बीता सकते है | हालाँकि आज आपके दाम्पत्य जीवन में तनाव की स्थिति रह सकती है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | कामकाज में मन लगेगा, जिससे कुछ अटके हुए कामो को भी समय पर पूरा कर लेंगे | आज किसी जरूरतमंद की मदद करके आप अच्छा महसूस करेंगे | प्रेम जीवन वाले अपने रिश्ते को लेकर कुछ गंभीर निर्णय ले सकते है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | दोपहर के बाद खर्चो में अचानक तेजी आपको चिंतित कर सकती है | नौकरीपेशा जातको के लिए दिन शुभ है, उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न दिखाई देंगे | सेहत में सुधार आएगा | जीवनसाथी से कुछ पते की बात पता चलने वाली है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आमदनी में वृद्धि होने से आपके चेहरे पर प्रसन्नता रहेगी | कुछ नया सीखने की इच्छा आपके ज्ञान में वृद्धि करेगी | व्यापारियों को आज अच्छा लाभ मिलेगा | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी किसी बात को लेकर बैठ सकता है, समझाना मुश्किल होगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन शुभ रहेगा | कामकाज में आपका मन लगेगा, जिससे आपकी पकड़ मजबूत होगी | आज अपनों की ख़ुशी के लिए आप कुछ खर्चे कर सकते है | आज सेहत को लेकर थोड़े एक्टिव दिखाई देंगे | जीवनसाथी कहीं घूमने की प्लानिंग कर सकता है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा | आज आप किसी बड़ी डील का हिस्सा बनने वाले है | आज आपकी कोई ऐसी इच्छा पूरी होने वाली है, जिसकी आपको उम्मीद नहीं थी | परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा | जीवनसाथी के साथ रिश्ते में नजदीकियां बढ़ेगी |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | ससुराल पक्ष से कोई मिलने आ सकता है | कामकाज को लेकर आज मुस्तैद रहने की जरूरत है, लापरवाही परेशानी की वजह बन सकती है | प्रेम जीवन वाले जातको के लिए दिन कमजोर है | परिवार में किसी की सेहत बिगड़ सकती है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | कोई करीबी आपको शुभ समाचार दे सकता है, जिससे आपका दिन बन जायेगा | प्रेम जीवन में नयापन लाने के लिए कुछ रचनात्मक कर सकते है | जमीन जायदाद से जुड़े मामलो के लिए आज का दिन शुभ नहीं है | ऐसे मामलो से आज दूर रहे |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | ऑफिस में आज आपको आलस महसूस हो सकता है, जिसके चलते कामकाज में मन नहीं लगेगा | आज धन के लेनदेन मे आपको सावधान रहने की जरूरत है | अविवाहित जातको के विवाह की बात घर में चल सकती है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | अपनी किसी इच्छा की पूर्ति के लिए गलत कदम उठाने से बचने की जरूरत है | आपको असमंझस की स्थिति से निकलने की जरूरत है | व्यापारियों के लिए दिन थोड़ा लाभदायक साबित होगा | प्रेम जीवन वाले जातक प्रिय का जन्मदिन सेलिब्रेट कर सकते है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | परिवार के साथ आप अच्छा वक़्त बिताएंगे | आपको परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का अहसास होगा | जीवनशैली में परिवर्तन करने को लेकर विचार कर सकते है | आज जीवनसाथी से कोई बात पता चलने वाली है, जिससे आप अवगत नहीं थे |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका कमजोर प्रतीत हो रहा है | इसीलिए आपको सावधान रहने की जरूरत है | कामकाज को लेकर दिन सफलता भरा रहेगा, लेकिन कोई बड़ा खर्चा आपका इन्तजार कर रहा है | आपके दाम्पत्य जीवन में तनाव की स्थिति रहेगी, जिसे आपको दूर करने की जरूरत है | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर