Category Archives:  Spiritual

राशिफल 11 सितम्बर 2020: आज मकर राशि वालो को होगा बड़ा फायदा, जानिए बाकी राशियों का हाल...

Sep 10 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | आज आपके खर्चो में कमी आएगी, जिससे आप राहत महसूस करेंगे | परिवार में आपके किसी काम की वाहवाही होगी | प्रतियोगी परीक्षाओ की तयारी कर रहे छात्रों को कोई अच्छी खबर मिलने वाली है | विवाहित जातको के दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |


वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | आज किसी काम में आप मित्र की मदद ले सकते है | आज आपकी कोई मानसिक चिंता दूर होने वाली है | किसी सरकारी योजना का लाभ उठा सकते है | नौकरीपेशा जातक आज कामकाज को लेकर अधिक ही व्यस्त रहेंगे | 

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आपका दिन सामान्य रहेगा | किसी निजी काम में उलझ सकते है | व्यापारी वर्ग के जातक आज साझदारो के साथ कुछ जरुरी बात डिस्कस कर सकते है | आज जीवनसाथी से आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा, आप आभार प्रकट कर सकते है | स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन शुभ है | हाथ में अच्छा पैसा आएगा, लेकिन इसे लेकर घमंड दिखाना आपके पछतावे का कारण बन सकता है | कामकाज को लेकर दिन अच्छा बीतेगा, सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा | प्रेम जीवन वालो के लिए दिन शुभ है, प्रिय से कोई उपहार मिल सकता है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | सुख सुविधा के लिए कोई चीज खरीद सकते है | घर में आज किसी सदस्य से हल्के मतभेद होने की सम्भावना है | प्रेम जीवन वाले जातक प्रिय को अपने परिवार से मिलवा सकते है | आज घर में बुजुर्गो की सेहत का ख़ास ख्याल रखने की जरूरत है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आपका व्यवहार ऑफिस में लोगो को आकर्षित करेगा | इस राशि के छात्र दोस्तों संग घूमने जाने की प्लानिंग कर सकते है | आज जीवनसाथी आपसे कोई राज शेयर कर सकता है | धन के निवेश को लेकर विचार कर सकते है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | विदेश में कमाने की सोच रहे जातक इस दिशा में कदम उठा सकते है | आज कोई अनजाना भय आपको परेशान कर सकता है | आज मित्र से दिल की कोई बात शेयर कर अच्छा महसूस करेंगे | दाम्पत्य जीवन में हल्का तनाव रहेगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | कामकाज को लेकर व्यस्तता आपके किसी निजी काम में देरी की वजह बन सकती है | कोई मित्र आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी की क्रिएटिविटी देखकर आपको दिल से ख़ुशी होगी |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | परिवार में कोई विवाद उत्पन्न हो सकता है, आपको इसमें दखल देने की जरूरत है | आज किसी अनजान शख्स से मिली सलाह आपके काम आने वाली है | दाम्पत्य जीवन वाले जातक आज प्रिय के साथ बाहर घूमने जा सकते है |


मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन शुभ रहेगा | ऑफिस के किसी काम में आपको चुनौती का सामना करना पड़ सकता है, आप उससे निपट लेंगे | पैतृक जमीन जायदाद से आपको अच्छा फायदा होने वाला है | प्रेम जीवन के लिए दिन शुभ नहीं है, प्रिय से बड़ी तकरार होने की सम्भावना है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आप परिवार की किसी बड़ी जिम्मेदारी को निभाने में सफल होंगे | ऑफिस में आज बॉस आपसे कोई जरुरी बात कर सकते है, आप अपने हावभाव पर ध्यान दे | धन से जुड़े मामले में आज थोड़ा सतर्क रहे | दाम्पत्य जीवन हल्के तनाव के साथ आगे बढ़ेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | किसी काम के चलते लम्बी यात्रा करनी पड़ सकती है | आज कोई करीबी आपको धोखा दे सकता है, आपको सावधान रहने की जरूरत है | कामकाज को लेकर आपको सामान्य से अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, तभी सफलता आपके हाथ लगेगी |

ये भी देखिए-
कंगना रनोत ने किया सीएम उद्धव ठाकरे को चैलेंज=>

  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर