Category Archives:  Spiritual

राशिफल 12 सितम्बर 2020: आज इन राशियों को मिलेगा शनिदेव का आशीर्वाद, जानिए अपनी राशि का हाल...

Sep 11 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आज किसी  मामले में जीवनसाथी की राय आपके बहुत काम आने वाली है | जमीन जायदाद से जुड़े मामलो के लिए दिन शुभ है | दोस्तों के साथ आप अच्छा वक़्त बिताएंगे। प्रेम जीवन वाले जातको को आज किसी मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। 



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी, लेकिन कुछ खर्चे आपको थोड़ा परेशान कर सकते है। आज ऑफिस में कामकाज के दौरान आप जल्दबाजी ना करे, काम बिगड़ सकता है। विवाहित जातको के दाम्पत्य जीवन में हल्का तनाव रहेगा, हालाँकि सब काबू में रहेगा। 

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन शुभ है। परिवार का सकारात्मक माहौल आपको प्रसन्न करेगा। शाम के समय किसी करीबी की कोई बात आपको असमंझस में डाल सकती है। विवाहित जातको के लिए दिन शुभ है, जीवनसाथी आपके लिए कुछ नया कर सकता है। स्वास्थ्य को लेकर निश्चिंत रहे। 

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कुछ खर्चे अचानक सामने आ सकते है, हालाँकि आप उन्हें निपटा लेंगे। आपके कामकाज का प्रभाव आपकी निजी जिंदगी पर पड़ सकता है, आपको इस बारे में कुछ करने की जरूरत है। आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा। व्यापारियों के लिए आज का दिन शुभ साबित होगा। 

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन कमजोर प्रतीत हो रहा है। इसीलिए आपको सावधान रहने की जरूरत है। ऑफिस में कोई शख्स आपके लिए सरदर्द बन सकता है। कुछ खर्चे होंगे, लेकिन आप इन्हे गंभीरता से नहीं लेंगे। प्रेम जीवन वालो के लिए दिन शुभ है, प्रिय के साथ अच्छा समय बिताएंगे।  विवाहित जातको के लिए दिन शुभ रहेगा। 

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन ठीक रहेगा। कामकाज में आज सामान्य के मुकाबले अधिक ही व्यस्त रहेंगे। दोस्तों से लम्बे समय बाद मिलकर अच्छा महसूस करेंगे। दाम्पत्य जीवन में आप किसी भी प्रकार की गलतफहमी को पनपने ना दे। प्रेम जीवन वालो के दिन शुभ है, कोई बड़ा निर्णय ले सकते है। 

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन माध्यम फलदायक साबित होगा। नौकरी बदलने की सोच रहे जातको को आज कोई अच्छा ऑफर मिलने वाला है। किसी निजी कार्य की धीमी गति आपको परेशान कर सकती है। दाम्पत्य जीवन में तनाव रहेगा, आपको इस बारे में जीवनसाथी से बात करने की जरूरत है। 

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपकी सेहत में उतार चढ़ाव आ सकता है। कामकाज में मन लगाने की कोशिश करेंगे। नौकरीपेशा जातको को ऑफिस में विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है। विवाहित जातक जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते है। आर्थिक स्थिति को लेकर आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है। 

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आपके लिए आज का दिन शुभ है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में आपके लिए लाभदायक साबित होने वाली है। आज आपको किसी काम के चलते यात्रा करनी पड़ सकती है। आज खान पान के मामले में आपको सावधान रहने की जरूरत है, पेट से जुडी समस्या हो सकती है। 



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज कुछ खर्चे होने वाले है, आप मनपसंद वास्तु खरीद सकते है। आज के दिन आप कोर्ट कचहरी के मामलो से दूरी बनाकर रखे, भाग्य कमजोर है। आज जीवनसाथी से कोई बात जानने को मिल सकती है, जिससे आप अब तक अनजान थे।  रिश्ते में प्रेम बना रहेगा। 


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन बेहद शुभ है। आमदनी में वृद्धि होने से आपके चेहरे पर ख़ुशी का भाव रहेगा। पिताजी के साथ आपके रिश्ते में सुधार आएगा, पिताजी आपको कोई जरुरी जिम्मेदारी दे सकते है। आज बच्चे किसी चीज की जिद कर सकते है। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक शाम बिताएंगे। 

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा। किसी बात की चिंता आपको मन ही मन खा सकती है, आप इसे किसी से शेयर करे तो अच्छा है। मित्र के साथ मिलकर नए व्यवसाय के आईडिया पर काम करेंगे। आज जीवनसाथी से किसी बात पर तकरार हो सकती है। आपको धैर्य से काम लेने की जरूरत है। 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर