Category Archives:  Spiritual

अचानक से दिखाई देने ये चीजे, तो समझ ले खुल चुके है किस्मत के बंद दरवाजे

Sep 11 2020

Posted By:  Sunny

हमारे आस पास घटने वाली घटनाये हमारे जीवन पर किसी ना किसी प्रकार से प्रभाव डालती है | कई बार कुछ घटनाये हमे किसी प्रकार का संकेत भी देती है | वैसे तो हम ऐसी घटनाओं पर ध्यान नहीं देते है | लेकिन ज्योतिष में कुछ ऐसी घटनाओ के बारे में बताया गया है | जो हमारे भविष्य से जुड़े संकेत प्रदान करती है | ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी घटनाओ के बारे में बताने जा रहे है, जो आपकी किस्मत के द्वार खुलने का संकेत देती है | तो आइये जानते है, आज की इस पोस्ट में क्या ख़ास है |


दूध का पात्र


यदि आप किसी शुभ कार्य के लिए घर से बाहर जा रहे है, और घर से निकलते समय आपको दूध से भरा पात्र दिखाई दे | तो ये एक शुभ संकेत है | दूध से भरा पात्र इस बात का संकेत देता है कि आप जिस भी कार्य को करने जा रहे है, आपको उसमे सफलता अवश्य मिलेगी |

आम की गुठली


यदि आपको अपने घर की छत पर आम की गुठली दिखाई दे तो ये एक शुभ संकेत है | ज्योतिष के अनुसार छत पर गुठली दिखाई देने का अर्थ है, कि आपके अटके और रुके हुए काम जल्द ही पुरे होने वाले है | साथ ही आप किसी काम के चलते शुभ यात्रा पर भी जा सकते है |



सिक्का


रास्ते में चांदी का सिक्का या छल्ला दिखाई दे तो ये होने वाले धनलाभ का संकेत होता है | इसके आलावा यदि आपको बार बार रास्ते में सिक्के पड़े मिलते है, तो ये इस बात का संकेत है कि आप पर माँ लक्ष्मी की कृपा बनी हुयी है |

चेहरे पर चमक


यदि आपके चेहरे पर किसी चीज को लेकर रौनक दिखाई दे | चेहरे पर चमक आ जाए तो ये एक शुभ संकेत है | इसके अलावा यदि आपको सपने में फूल या भगवान से जुडी कोई वस्तु दिखाई दे | तो ये भी एक शुभ संकेत है, इसका अर्थ है कि आपको जल्द ही कोई शुभ समाचार मिलने वाला है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर