Category Archives:  Spiritual

राशिफल 13 सितम्बर 2020: आज इन राशियों को होगा बड़ा फायदा, जानिए अपनी राशि का हाल...

Sep 12 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आप नए उत्साह से भरे रहेंगे | कामकाज को लेकर अच्छे नतीजे मिलेंगे, जिससे आपके चेहरे पर रौनक रहेगी | आपको गले में दर्द की समस्या हो सकती है | प्रेम जीवन वालो के लिए दिन शुभ नहीं है | विवाहित जातको के दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन कुछ मामलो में अच्छा रहेगा | परिवार में चल रहे किसी तनावपूर्ण स्थिति को निपटाने में आप सफल होंगे | किसी काम में उम्मीद से अधिक धन खर्च हो सकता है | आज लम्बे समय बाद मित्र से फ़ोन पर बात हो सकती है | आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन शुभ है | आपकी कोई इच्छा जीवनसाथी आज पूरी करने वाला है | किसी नए कार्य को शुरू करने को लेकर आप विचारो से घिर सकते है | आस पड़ोस के लोगो में आपके लिए सम्मान बढ़ेगा | हालाँकि प्रेम जीवन वालो के लिए आज का दिन शुभ नहीं है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आप कुछ चीजों को लेकर उलझन में रहेंगे | आपको अपने खर्चो पर लगाम कसने की जरूरत है | यदि कोई बात परेशान कर रही है, तो आप इसे किसी से शेयर करे | प्रेम जीवन में आपकी ईमानदारी से प्रिय बेहद प्रसन्न होगा | आपकी सेहत बढ़िया रहेगी |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज कई मामलो में आपका दिन शुभ है | आमदनी में वृद्धि होने से आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी | नौकरीपेशा जातको को आज बॉस से तारीफ सुनने को मिलेगी | परिवार से जुडी आपकी कोई जिम्मेदारी बढ़ने वाली है | जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन ठीक बीतेगा | कामकाज और निजी जीवन में तालमेल बैठाने की आपकी कोशिश सफल होती नजर आएगी | आज किसी को उधार देने से पहले आप उसकी विश्वसनीयता जांच ले | प्रेम जीवन वालो को आज रिश्ते में उठापटक का सामना करना पड़ सकता है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का प्रतीत हो रहा है | ऑफिस में आज काम में अधिक ध्यान देने की जरूरत है | जमीन जायदाद से जुड़ा कोई लाभ होने की सम्भावना है | आज वाहन चलाते समय आप सावधान रहे, चोट लगने की सम्भावना है | दाम्पत्य जीवन में हल्का तनाव रहेगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | किसी काम में आपको मित्र से आर्थिक मदद लेने की जरूरत पड़ सकती है, आपको समय पर मदद मिल जाएगी | प्रिय के साथ फ़ोन पर लम्बी बात कर सकते है | नौकरीपेशा जातक किसी काम में उलझ सकते है, अधिक समय लग सकता है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका कुछ मामलो में फलदायक सिद्ध होगा | आज यदि किसी काम में गलती हो जाती है, तो उसे सहर्ष स्वीकार ले, इससे सामने वाले के दिल में आपके लिए इज्जत बढ़ेगी | कहीं निवेश किया गया धन आपको अच्छा फल देने वाला है | दाम्पत्य जीवन ठीक रहेगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
कामकाज को लेकर आपका दिन शुभ है | हालाँकि सेहत को लेकर सावधान रहें, डॉक्टर से परामर्श ले | नौकरीपेशा जातक अतिरक्त आमदनी के स्त्रोत तलाशेंगे | कोई सरकारी काम अटक सकता है, ध्यान देने की जरूरत है | दाम्पत्य जीवन हल्के तनाव के साथ बढ़ेगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | किसी काम के सिलसिले में की गयी यात्रा, थकान की वजह बनेगी | बच्चो के लिए किसी चीज की खरीददारी कर सकते है | आज किसी करीबी की बाते आपका दिल दुख सकती है | दाम्पत्य जीवन में चल रही गलतफहमियों को दूर करने में सफल होंगे |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | ऑफिस के काम से आज जल्दी फ्री होने की कोशिश करेंगे | कोई मित्र आपको काम की सलाह दे सकता है, आप इस पर विचार करेंगे | परिवार में किसी बुजुर्ग की बिगड़ती तबियत आपको चिंतित कर सकती है | दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर