Category Archives:  Spiritual

राशिफल 14 सितम्बर 2020: आज इन राशियों पर बनेगी महादेव की कृपा, जानिए अपनी राशि का हाल...

Sep 13 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | कुछ नयी खरीददारी करने के बारे में विचार कर सकते है | कामकाज को लेकर अच्छे नतीजे मिलने से आपके चहरे पर संतुष्टि का भाव रहेगा | प्रेम जीवन वालो के लिए दिन थोड़ा चुनौतीभरा रह सकता है | आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन शुभ है | आप अपने कामकाज में अधिक ही व्यस्त रहेंगे | व्यापारी वर्ग से जुड़े लोग अपने व्यापार को बढ़ाने को लेकर कुछ कदम उठा सकते है | विवाहित जातको का दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा | प्रेम जीवन वाले प्रिय से मन की बात कहकर हल्का महसूस करेंगे |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आर्थिक स्थिति को लेकर आपका दिन शुभ है | धन की अच्छी आवक होने से आप कुछ निर्णय ले सकते है | ऑफिस में आज सहकर्मी आपकी मदद करेंगे | परिवार का सुख शांति भरा माहौल आपको सुकून देगा | दाम्पत्य जीवन आपसी समझदारी से आगे बढ़ेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | जिस चिंता से आप घिरे हुए थे, उससे जल्द ही छुटकारा मिलने वाला है | मित्र के साथ आज अच्छा समय बिताएंगे | कहीं धन निवेश करना चाहते है, तो आज का दिन शुभ है | दाम्पत्य जीवन में आज भरपूर प्रेम बना रहेगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन कुछ मामलों में फलदायक सिद्ध होगा | आज आपको मित्र से कोई जरुरी जानकारी मिलने वाली है | कामकाज के मामले में आपकी मेहनत रंग लाएगी | दाम्पत्य जीवन में आपको अपने बर्ताव को बदलने की जरूरत है | आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | कामकाज को लेकर आज अधिक व्यस्त रहेंगे, इस दौरान खानपान का भी ख्याल रखे | शाम के बाद कुछ खर्चे होने वाले है, लेकिन आमदनी अच्छी होने से संतुलन बना रहेगा | आज आज किसी से अपने दिल की बात कहने में आप सफल होंगे |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | आपको आज कामकाज के सिलसिले में लम्बी यात्रा करनी पड़ सकती है | आज अपनी कोई राज की बात किसी से शेयर ना करे, गलत फायदा उठा सकता है | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी का मूड खराब रहेगा, आपसे गुस्से में बात कर सकता है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | कामकाज को लेकर सुबह के समय थोड़ी कठिनाई होगी, हालाँकि दोपहर के बाद स्थितियों में शुभ परिवर्तन आएगा | कोई अटका हुआ सरकारी काम भाग्य के चलते पूरा होने वाला है | प्रेम जीवन वाले दिन को एन्जॉय करेंगे |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | पिताजी आप आपको किसी काम की जिम्मेदारी सौंप सकते है, आप उसे पूरा करेंगे | ऑफिस में आज आपके काम की तारीफ होगी | परिवार का कोई सदस्य किसी चीज को लेकर आपसे उम्मीद लगा सकते है | गृहस्थ जीवन मजबूत रहेगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | अचानक आप कुछ खर्चो से घिर सकते है, जो आपको चिंता में डाल सकते है | शाम के समय किसी मित्र से मुलाकात करके आप अच्छा महसूस करेंगे | प्रेम जीवन वाले जातक प्रिय को शादी के लिए प्रपोज़ कर सकते है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | कामकाज को लेकर बॉस आपकी तारीफ कर सकते है | व्यापार से जुड़े जातको के लिए आज का दिन भागदौड़ भरा रहने वाला है | दाम्पत्य जीवन में आज प्रिय आपको कोई उपहार दे सकता है, जिसकी आपको लम्बे समय से चाह थी |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आप अपनी जीवनशैली में परिवर्तन लाने के लिए कदम उठा सकते है | घर में आज मेहमान के आने की सम्भावना है | बच्चो के लिए आप कुछ खरीददारी कर सकते है | आज अचानक धनलाभ होने के योग बन रहे है, प्रसन्न महसूस करेंगे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर