Category Archives:  Spiritual

राशिफल 15 सितम्बर 2020: इन राशियों के लिए शानदार रहेगा मंगलवार, जानिए अपनी राशि का हाल...

Sep 14 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | कामकाज में मन लगेगा, जिसके चलते आपके अधूरे काम भी समय पर पुरे हो जायेंगे | नया वाहन खरीदने की योजना बना रहे है, तो ये समय शुभ है | विवाहित जातको के दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा | जीवनसाथी से माताजी की तारीफ सुनने को मिलेगी |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | जमीन जायदाद से जुड़ा कोई उलझा मामला आज सुलझने वाला है | सेहत को लेकर थोड़े सतर्क रहने की जरूरत है | प्रेम जीवन वालो के लिए दिन अच्छा बीतेगा | परिवार के साथ शाम को अच्छा समय बिताएंगे | अच्छा महसूस करेंगे |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपको कामकाज में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे | सेहत को लेकर दिन शुभ है | ऑफिस में मीटिंग के दौरान आपके सुझाव से सभी प्रभावित होंगे | दाम्पत्य जीवन में हल्का तनाव रहेगा, हालाँकि आप संतुष्ट रहेंगे |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | आपकी कोई इच्छा आज पूरी होने वाली है, जिससे आपके चेहरे पर रौनक रहेगी | ऑफिस से आज जल्दी फ्री हो सकते है | दोस्तों से लम्बे समय बाद मिलकर अच्छा महसूस करेंगे | प्रेम जीवन वाले प्रिय के साथ घूमने जा सकते है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | आमदनी को लेकर दिन शुभ है, लेकिन स्वास्थ्य को लेकर सर्दी जुखाम की समस्या हो सकती है | आज घर में किसी से हल्की बहस होने की संभावना है, आपको धैर्य रखने की जरूरत है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका ठीकठाक रहेगा | कुछ अनावश्यक खर्चे होंगे, आप इन पर ध्यान दे तो बेहतर है | प्रेम जीवन वाले जातको के प्रेम प्रसंग के बारे में परिवार को पता चल सकता है | कामकाज को लेकर दिन अच्छा बीतेगा | सहकर्मियों का साथ कामकाज में सफलता दिलाएगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | जीवनसाथी कुछ विषयो पर आपसे सलाह ले सकता है | आज के दिन किसी से अंहकार भरा व्यवहार ना करे | रिश्ते प्रभावित हो सकते है | परिवार में प्रेममय माहौल रहेगा | कोई मित्र आर्थिक मदद मांग सकता है, आप उसकी मदद करेंगे |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन उतार चढ़ाव से भरा रहेगा | ऑफिस में किसी काम में बड़ी उलझन आ सकती है, जो लम्बा समय खायेगी | ससुराल पक्ष से कोई मेहमान मुलाकात के लिए आ सकते है | आपको घर में बुजुर्गो की सेहत का ख़ास ख्याल रखने की जरूरत है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन कमजोर प्रतीत हो रहा है | किसी काम में मेहनत का फल ना मिलने से निराशा छा सकती है, लेकिन आप अपने पर भरोसा रखे | आज जीवनसाथी आपसे मन की कोई बात शेयर कर सकता है, जो आपको विचार में डाल सकती है | स्वस्थ उत्तम रहेगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन शुभ रहेगा | जीवनस्तर में सुधार करने के लिए कुछ खर्चे करने वाले है | जीवनसाथी का बिज़नेस माइंड आपके आज बड़ा काम आने वाला है | प्रेम जीवन में प्रिय की बातो से मन हर्षित होगा | इस राशि के छात्र पढाई में मन लगाएंगे | शुभ समाचार मिलने की सम्भावना है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका सामान्य रहेगा | घर की मरम्मत करवाने का विचार कर सकते है | कामकाज में विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है | किसी मित्र से चल रही अनबन को मिटाने के लिए आप उससे मुलाकात कर सकते है | आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन बेहद शुभ है | पूर्व में लिया गया कोई निर्णय सही साबित होने वाला है | किसी काम में आर्थिक मदद की जरूरत पड़ सकती है, मित्र से आपको समय पर मदद मिल जाएगी | दाम्पत्य जीवन में चल रहे तनाव को सुलझाने की जरूरत है, आप प्रयास करे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर