Category Archives:  Spiritual

राशिफल 17 सितम्बर 2020: आज मकर राशि वालो को मिलेगी कोई बड़ी जिम्मेदारी, जानिए बाकी राशियों का हाल...

Sep 16 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | कामकाज में शुभ नतीजे मिलने से आपके चहरे पर रौनक रहेगी | नौकरीपेशा जातक आज ऑफिस मे किसी से उलझ सकते है, धैर्य से काम ले | प्रेम जीवन के मामले में दिन अच्छा रहेगा | प्रिय आज आपके लिए कुछ क्रिएटिव कर सकता है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा, किसी चीज की ख़ुशी आपके चेहरे पर झलकेगी | आज आप नए व्यापार को आरम्भ करने का विचार आपके मन में आएगा | विवाहित जातको के लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहने वाला है | आपका स्वास्थ्य एकदम ठीक रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आपको किसी काम के चलते यात्रा करनी पड़ सकती है, जिससे आपको शाम के समय थकान महसूस होगी | कामकाज को लेकर ठीक रहेगा | परिवार का सुख शांति भरा माहौल आपको सुकून देगा | दाम्पत्य जीवन में समझदारी दिखाने की जरूरत है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन फलदायक सिद्ध होगा | आज ऑफिस में आपको सामान्य से अधिक समय देना पड़ेगा, हालाँकि आपको इसका फल भी मिलेगा | व्यापारियों को अच्छे नतीजे मिलेंगे, हालाँकि जमीन जायदाद के मामलो से दूर रहे | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन उतार चढ़ाव से भरा रहेगा | आप सेहत को लेकर थोड़े सतर्क रहे, ठंडी चीजों से दूरी रखे | किसी काम में ज्यादा समय लगने से आप थोड़े चिंतित हो सकते है | परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा | प्रेम जीवन वाले जातक आज प्रिय के साथ दिन का आनंद उठाएंगे |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आप ऊर्जावान महसूस करेंगे | कामकाज में भी फुर्ती देखने को मिलेगी, सहकर्मी आपकी तारीफ कर सकता है | आप आमदनी के नए स्त्रोतों के बारे में जानने की कोशिश करेंगे | आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा | घर में बुजुर्ग की तबियत खराब होने की सम्भावना है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन शुभ है | परिवार के साथ वक़्त बिताना चाहते है, तो आपके लिए आज का दिन शुभ है | रोजगार की तलाश कर रहे जातको को आज कोई अच्छा ऑफर मिलने वाला है | आपका दाम्पत्य जीवन में चल रही गलतफहमियों को दूर करने की जरूरत है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन व्यस्तता में बीतेगा | इस व्यस्तता के बीच आप खानपान का भी ख्याल रखे | अन्यथा सेहत बिगड़ सकती है | समाज के आपके काम की तारीफ होगी, मान सम्मान बढ़ेगा | माता जी धार्मिक स्थल के दर्शन की इच्छा जता सकती है | आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन कमजोर प्रतीत हो रहा है | कुछ काम अचानक बनते बनते बिगड़ सकते है | हालाँकि आपके प्रयास रंग लाएंगे | आज कुछ अनावश्यक खर्चे हो सकते है, आपको इन पर ध्यान देने की जरूरत है | ससुराल पक्ष से मिला कोई शुभ समाचार आपका दिन बना सकता है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन फलदायी रहेगा | नौकरीपेशा जातको का प्रमोशन हो सकता है, जिससे घर में ख़ुशी का माहौल रहेगा | प्रेम जीवन वाले आज प्रिय को परिवार से मिलवा सकते है | आज पिताजी आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते है | विवाहित जातको का दिन अच्छा रहेगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आर्थिक स्थिति को लेकर आज का दिन शुभ है | आपका अटका हुआ धन मिलने वाला है, जिससे आप प्रसन्न होंगे | शाम के समय आज मित्रो से मुलाकात कर सकते है | आज दाम्पत्य जीवन में थोड़ी बहस हो सकती है, हालांकि आज किसी मामले में जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | कुछ खर्चे होने वाले है, हालाँकि आमदनी अच्छी होने से संतुलन बना रहेगा | आज किसी अनजान पर अधिक भरोसा ना करे | ऑफिस में कामकाज अधिक रहेगा | रूठे जीवनसाथी को मनाने के लिए कोई उपहार खरीद सकते है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर