Category Archives:  Spiritual

आरम्भ हुआ मलमास, करे ये 8 कार्य जो चमका देंगे आपकी किस्मत...

Sep 16 2020

Posted By:  Sunny

मलमास जिसे पुरुषोत्तम मास या अधिकमास के नाम से भी जाना जाता है | इस वर्ष मलमास 18 सितम्बर से आरम्भ होकर 16 अक्टूबर तक चलेगा | ये महीना भगवान विष्णु को समर्पित होता है | पूजापाठ से जुड़े इस महीने का हिन्दू धर्म में बड़ा महत्व है | मलमास तीन वर्षो में एक बार आता है | ऐसा बताया जाता है कि इस मास में किये गए पूजा पाठ, दान-पुण्य, व्रत व तप आदि का दस गुना फल प्राप्त होता है | इसीलिए इस महीने में सबकुछ छोड़ श्रीहरि की भक्ति में रमने को कहा जाता है | ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे कार्य लेकर आये है | जिन्हे आप यदि मलमास की अवधि में करते है, तो आपको प्रभु के आशीर्वाद के साथ-साथ परमसुख और मोक्ष की प्राप्ति होती है |



  • आप जानते है कि अधिकमास को पुरुषोत्तम मास भी कहा जाता है | बता दे भगवन विष्णु के अनेक नामो में से पुरुषोत्तम भी उनका ही एक नाम है | इस मास की अवधि में आप भगवान विष्णु को खीर का भोग अवश्य लगाए और उसमे तुलसी के पत्तो का प्रयोग करना ना भूले |
  • पीला रंग भगवान विष्णु का प्रिय रंग माना जाता है | इसीलिए इस मास में आप पीले रंग की वस्तुओ जैसे पीले वस्त्र, पीली दाल, पीले फल आदि भगवान विष्णु को अर्पित करे और फिर बाद में उनका दान कर दे |

  • भगवान विष्णु को तुलसी अत्यंत प्रिय है | इसीलिए इस खरमास की अवधि में आप रोजाना तुलसी के पौधे के सामने गाय के घी का दीपक जलाये | फिर "ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः" मंत्र का जाप करते हुए तुलसी के पौधे के 11 बार परिक्रमा करे | इससे आपके जीवन से दुःख दूर होंगे और घर में भी सुख शांति का वास होगा |
  • मलमास के दौरान आप रोजाना ब्रह्ममुहूर्त में ही उठे | फिर स्नानादि से निवृत होकर आप केसरयुक्त दूध से भगवान विष्णु का अभिषेक करे | इसके पश्चात् तुलसी की माला से "ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः" मंत्र का 11 बार जाप करे |
  • हिन्दू धर्म में पीपल के पेड़ का बड़ा महत्व है | इस पर भगवान विष्णु का वास बताया जाता है | इसीलिए मलमास की अवधि में आप पीपल के पेड़ को रोजाना जल अर्पित करे और उसके समक्ष गाय के घी से दीपक जलाए | इससे आप पर श्रीहरि की कृपा बनेगी |
  • खरमास की अवधि मे नित सूर्यदेव को जल अर्पित करे | जल अर्पित करते समय आप भगवान विष्णु का ध्यान करे और पीले रंग के फूल भी अर्पित करे | ये आपकी मनोकामनाएं शीघ्र ही पूरी करेगा |
  • मलमास की अवधि में रोजाना दक्षिणावर्ती शंख की पूजा करने की बात कही गयी है | ऐसा कहा जाता है कि मलमास में दक्षिणावर्ती शंख की पूजा करने से श्रीहरि के साथ साथ माता लक्ष्मी का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है |
  • यदि आप अपने कामकाज, नौकरी, व्यापार में उन्नति और तरक्की चाहते है, तो आप मलमास की नवमी तिथि को कन्याओ को भोजन करवाए | ये आपके सभी मनोरथ पूरा करेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर