Category Archives:  Spiritual

राशिफल 21 सितम्बर 2020: आज इन राशियों को मिलेगा महादेव का आशीर्वाद, जानिए अपनी राशि का हाल...

Sep 20 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन शुभ है | व्यापारियों को आज कोई अच्छी डील मिलने वाली है | आज जमीन जायदाद के लेनदेन से दूरी रखे तो अच्छा है | प्रेम जीवन वालो के लिए दिन प्रेम से भरा रहेगा | विवाहित जातको के दाम्पत्य जीवन में तालमेल बना रहेगा | जीवनसाथी मन की बात शेयर करेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | ऑफिस में आज विरोधी आपके काम बिगाड़ सकते है, आपको सावधान रहना चाहिए | आज आपको अपने कार्यो को भाग्य के भरोसे नहीं छोड़ना चाहिए | आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा | जीवनसाथी आपकी समझदारी की तारीफ करेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन माध्यम रूप से फलदायक सिद्ध होगा | किसी काम के सिलसिले में आपको दूसरे शहर की यात्रा करनी पड़ सकती है, अपनी सुरक्षा का ख्याल रखे | परिवार के लिए आज आप कुछ खरीददारी कर सकते है | जीवनसाथी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | हालाँकि सर्दी जुखाम की समस्या हो सकती है | नौकरीपेशा जातक आज बॉस से किसी मामले में बात करेंगे | आज माता पिता की सेवा करेंगे, उनके साथ समय बिताएंगे | दाम्पत्य जीवन में आज एक दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आपके किसी कार्य को लेकर समाज आपकी इज्जत बढ़ेगी | कुछ कार्यो में भाग्य का साथ मिलेगा, आप स्वयं ये महसूस करेंगे | प्रेम जीवन में प्रिय की कही कोई बात आपको बुरी लग सकती है | व्यापारियों को अच्छा लाभ प्राप्त होगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | कामकाज में अधिक ही व्यस्त रहेंगे | इस दौरान आप अपनी सेहत का भी ध्यान दे | आप कोई नया व्यवसाय आरम्भ करने को लेकर विचार करेंगे | गृहस्थ जीवन में सुख शांति बनी रहेगी | प्रेम जीवन वाले जातक आज रोमांटिक शाम बिताएंगे |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | आज कुछ ऐसी परिस्थितियां उत्पन्न हो सकती है, जिसमे आप भावनात्मक रूप से कमजोर महसूस करेंगे | आर्थिक स्थिति को लेकर आज दिन शुभ नहीं है | कुछ खर्चे अचानक बढ़ सकते है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन कमजोर प्रतीत हो रहा है | आपको अपने व्यर्थ के खर्चो पर लगाम लगाने और बचत की आदत विकसित करने की जरूरत है | कोर्ट कचहरी के मामले में शुभ समाचार मिलने वाला है | आज शाम को आप दोस्तों के साथ समय बीता सकते है | आप अच्छा महसूस करेंगे |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | कामकाज में मनचाहे नतीजे मिलने से आपके चेहरे पर रौनक रहेगी | आज पिताजी आपको परिवार की कोई जिम्मेदारी दे सकते है | भाग्य की प्रबलता से आपके बिगड़े काम भी बनने वाले है | प्रेम जीवन वाले जातक प्रिय के साथ अच्छा समय बिताएंगे |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आपका दिन आज अच्छा रहेगा | कामकाज और निजी जिंदगी में तालमेल बैठाने की कोशिश में करेंगे | घर में आज नयी प्रॉपर्टी खरीदने की बातचीत हो सकती है | आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी | आज जीवनसाथी आपके किसी बड़े फायदे की वजह बन सकता है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन उतार चढाव से भरा रहेगा | सेहत को लेकर सावधान रहे | आज लम्बी यात्रा आपको थकान और सिर दर्द दे सकती है | परिवार में सुख शांति बनी रहेगी | आमदनी में वृद्धि करने को लेकर आप कुछ निर्णय ले सकते है | जीवनसाथी की कोई बात परेशान कर सकती है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आप अपने काम में अधिक ही व्यस्त रहेंगे | व्यापारी वर्ग के लोग नए साझेदार जोड़ने को लेकर विचार करेंगे | आज कोई मित्र काम की सलाह दे सकता है | शाम को आप बच्चो के साथ पार्क में जा सकते है | आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा, सुख शांति रहेगी |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर