Category Archives:  Spiritual

अशुभ नहीं है काला रंग, जानेंगे इसके राज तो कर लेंगे आज ही धारण

Sep 21 2020

Posted By:  Sunny

वैसे तो लोगो के कई पसंदीदा रंग कई होते है, लेकिन काला रंग किसी का पसंदीदा हो, ऐसा कम ही देखने को मिलता है | इसकी वजह दरअसल काले रंग को अशुभ माना जाना है | इसीलिए अक्सर लोग इससे बचते नजर आते है | विवाह जैसे शुभ कार्यो में काला रंग पहनने की सख्त मनाही होती है | काले रंग को शोक और विरोध का प्रतीक भी माना जाता है | लेकिन असल में देखा जाए तो काले रंग को स्वयं ईश्वर ने भी श्रेष्ठ माना है | आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे है |


माँ कालरात्रि


माँ दुर्गा के 9 रूपों में से एक रूप माँ कालरात्रि है, जिन्हे माँ काली के नाम से भी जाना जाता है | माँ काली के सामने सभी देवता हाथ जोड़े खड़े रहते है | माँ काली की शक्ति इतनी है, कि उन्हें सँभालने के लिए स्वयं महादेव को माँ काली के पैरो के नीचे आना पड़ा था | ऐसा बताया जाता है कि सृष्टि के आरम्भ और समाप्ति के बाद माँ काली का ही साम्राज्य होता है | उस समय माँ काली के प्रभाव से चारो और अमावस्या के समान कालिमा छा जाती है | क्योंकि माँ काली हर एक रंग को अवशोषित कर लेती है |

शालिग्राम


आपने भगवान विष्णु की अनेक मूर्तियां देखी होगी, धातु से बनी या पत्थर से बनी | लेकिन शालिग्राम और काले पत्थर के विग्रह का जो प्रभाव है, वो किसी धातु की मूर्ति में नहीं है | शालिग्राम को साक्षात् श्रीहरि का अवतार माना जाता है | मान्यताओं के अनुसार काले पत्थर के विग्रह भक्तो से नकारात्मकता को सोख लेता है |

कपिला


वैसे तो गाय कई रंग की होती है, इनमे से सफ़ेद गाय हमे काफी देखने को मिलती है | धर्मग्रंथो में काले रंग की गाय को सबसे उत्तम माना गया है | ऐसी गाय को कपिला कहा जाता है | बताया जाता है कि यदि काली गाय के पैरो के नीचे की मिट्टी को माथे पर लगाया जाये तो पाप कम हो जाते है | इसके अलावा काले कुत्ते का भी ज्योतिष में बड़ा महत्व है | आपको ज्ञात होगा काला कुत्ता भैरव की सवारी भी है |



शनिदेव


सूर्यपुत्र शनिदेव न्याय के देवता है | उन्हें काला रंग सबसे अधिक प्रिय है, इसीलिए शनिवार के दिन काले रंग की चीजे अर्पित करने को कहा जाता है | शनिदेव के प्रिय काले रंग में भी शनिदेव के समान न्याय करने और पक्षपात ना करने का गुण है | ये रंग हर प्रकार की नकारात्मकता को सोख लेता है |

शिवलिंग


आपने जितने भी शिव मंदिर देखे होंगे | उन मंदिरो के केंद्र में महादेव शिवलिंग के रूप में विराजमान होते है | जितने भी शिवलिंग पाए जाते है, उनमे सभी का रंग काला ही होता है | शिवलिंग पर जल अर्पित करें से मनोकामनाएं पूरी होती है | साथ ही शिवलिंग मनुष्य के पाप भी सोख लेता है |

अन्य महत्व


काले रंग के ऐसे कई प्रमाण है, जो इसकी महत्ता को दर्शाते है | जैसे शकुन शास्त्र के अनुसार घर में काली चींटियों का आना धन आगमन का संकेत देता है | वहीँ बुरी नजर और रोगो से रक्षा के लिए काले रंग का धागा बाँधा जाता है | इसके अलावा काले तिल महादेव और श्रीहरि को अत्यंत प्रिय है |

वैसे इन सभी बातो को अंदाजा हो गया होगा कि काले रंग का कितना महत्व है | काला रंग असीम शक्तियों का वाहक है | स्वयं भगवान काले रंग को धारण करते है | इस रंग के प्रभाव के सामने सभी रंग फीके है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर