Category Archives:  Spiritual

राशिफल 26 सितम्बर 2020: आज विशेष है इन 4 राशियों के लिए दिन, जानिए अपनी राशि का हाल...

Sep 25 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन शुभ है | कुछ कामो में आपको भाग्य का साथ मिलेगें जिससे आपके बनेंगे | घर परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा | ऑफिस  में आप अपनी मेहनत से अपना प्रभाव बढ़ाएंगे | दाम्पत्य जीवन में चल रहे तनाव को दूर करने में आप सफल होंगे, रिश्ते में प्यार पनपेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | हालाँकि किसी बात को दिमाग पर हावी ना होने दे, तनाव में पड़ सकते है | ऑफिस में आपका दिन अच्छा बीतेगा, काम में राहत रहेगी | जमीन जायदाद से जुड़े कामो को आज टाल दे तो अच्छा है | दाम्पत्य जीवन ठीकठाक रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | व्यापारियों के लिए आज का दिन लाभ लेकर आया है | इस राशि के छात्र कुछ नया सीखेंगे | आज आप सेहत को लेकर चेकअप करवा सकते है | प्रेम जीवन वाले जातको के रिश्ते में प्रेम रहेगा | आज आप कहीं घूमने जा सकते है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | ऑफिस के काम में आज अधिक ही व्यस्त रहेंगे | शाम को दोस्तों के साथ अच्छे पल बिताएंगे | दाम्पत्य जीवन में गलतफहमियां पैदा हो सकती है, आपको इन्हे दूर करने की जरूरत है | आर्थिक स्थिति में शुभ परिवर्तन देखने को मिलेगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | कामकाज के मामले में आज अपनी बुद्धिमता का प्रयोग करके आप अच्छा फायदा प्राप्त करेंगे | बच्चो के लिए आज कुछ खरीददारी कर सकते है | कोई मित्र आपसे रिलेशनशिप के मामले में सलाह मांग सकता है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आप आज आमदनी के नए रास्तो की तलाश में रहेंगे | आज भाई या बहन से आप किसी निजी  काम में मदद ले सकते है | ऑफिस में आप कुछ नए दोस्त बना सकते है | विवाहित जातको के दाम्पत्य जीवन में चल रही तनावपूर्ण स्थिति में सुधार आएगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | आज किसी दोस्त से हुयी मुलाकात आपके फायदे की वजह बन सकती है | नौकरीपेशा जातक आज काम में मन नहीं लगा पाएंगे, आलस आपको घेर सकता है | प्रेम जीवन वाले जातक आज थोड़े गंभीर रहेंगे, प्रिय से मन की बात शेयर कर सकते है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन उतार चढ़ाव से भरा रहेगा | ऑफिस में बॉस के सामने अपनी बात रखने में आप सफल होंगे | जीवनसाथी के साथ बनाया कोई प्लान आज कैंसिल करना पड़ सकता है | आज धन के लेनदेन को लेकर आपको सावधान रहना चाहिए | आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन शुभ है | तनाव से जूझ रहे जातक इससे निकलने में सफल होंगे | आज लोगो से अपनी बात मनवाने में आप सफल होंगे | नौकरीपेशा जातको के कार्यभार के साथ साथ तनख्वाह में भी वृद्धि होने वाली है | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी से हल्की बहस हो सकती है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आपका दिन अच्छा रहेगा | लेकिन आपको अपने खर्चो पर ध्यान देने की जरूरत है | आज किसी काम के चलते आपको लम्बी यात्रा करनी पड़ सकती है | ऑफिस में दिन अच्छा रहेगा, लेकिन थकान महसूस करेंगे | प्रिय को खुश करने के लिए आप कुछ नया कर सकते है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन शुभ है | किस्मत के चलते आज आपका कोई अटका हुआ काम पूरा होने वाला है, इससे आपके चेहरे पर रौनक रहेगी | आज पिताजी आपसे किसी जरुरी मसले पर बात कर सकते है | प्रेम जीवन वालो के लिए आज का दिन यादगार रहने वाला है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आप काफी व्यस्त रहने वाले है | घर में आज कोई रिश्तेदार मुलाकात के लिए आ सकते है | विदेश में कमाने की सोच रहे जातक, आज इस दिशा में कदम उठा सकते है | विवाहित जातको को आज जीवनसाथी से माता पिता की तारीफ सुनने को मिलेगी |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर