Category Archives:  Spiritual

शनि चलेंगे सीधी चाल, लेकिन इन राशियों पर पड़ेगा विपरीत प्रभाव

Sep 26 2020

Posted By:  Sunny

ज्योतिषीय गणना के अनुसार कुछ समय पहले राहु और केतु ने अपनी चाल बदली थी | इसी कड़ी में अब न्याय के देवता शनिदेव अपनी चाल बदल रहे है | गणना के अनुसार इस वर्ष की 11 मई को शनि वक्री हुए थे, अब 29 सितम्बर को शनि मकर में मार्गी होने वाले है | शनि देव सीधी चाल चलने वाले है, लेकिन 4 राशियां ऐसी है, जिन पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ने वाला है | ऐसे में इन राशियों को सावधान रहने की जरूरत है | आज हम आपको उन्ही राशियों के बारे में बताने जा रहे है |


मिथुन


इस राशि पर इस समय शनि की ढैय्या चल रही है | इस दौरान शनि की चाल में परिवर्तन आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है | इस वजह कोई घरेलू समस्या उत्पन्न हो सकती है और साथ ही करियर में भी उतार चढ़ाव आ सकते है | खर्चे बढ़ेंगे और फालतू के कामो में भागदौड़ करनी पड़ेगी | इस दौरान आप धैर्य से काम ले |



सिंह


शनि की सीधी चाल आपके लिए परेशानी उत्पन्न करने वाली रहेगी | आर्थिक स्थिति कमजोर पड़ने वाली है | घर परिवार में किसी बात को लेकर विवाद पैदा होने की सम्भावना है | किसी से मनमुटाव आपको मानसिक तनाव दे सकता है | सेहत को लेकर भी सतर्क रहने की आवश्यकता है |

तुला


तुला राशि के जातको के लिए शनि की सीधी चाल अशुभ साबित होने वाली है | इसकी वजह इस राशि पर चल रही शनि की ढैय्या है | आपको धन का नुकसान उठाना पड़ सकता है | जीवनसाथी से किसी बात को लेकर बड़ा विवाद पैदा हो सकता है | आर्थिक स्थिति को लेकर आपको सावधान रहने की जरूरत है |

कुम्भ


शनि की सीधी चाल आपके लिए आर्थिक परेशानियों की वजह बनेगी | बेवजह के खर्चो में वृद्धि होने वाली है | आमदनी में कमी आपको चिंतित कर सकती है | किसी वजह से की गयी यात्रा कष्टदायी साबित होगी | संतान की वजह से आपका मानसिक तनाव बढ़ सकता है | आपको दिमाग से काम लेने की जरूरत है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर