Category Archives:  Spiritual

राशिफल 28 सितम्बर 2020: महादेव की कृपा से आज इन राशियों को मिलेगा लाभ, जानिए अपनी राशि का हाल...

Sep 27 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | महादेव की कृपा से आपके कुछ अधूरे काम पुरे होने वाले है, आप इससे प्रसन्न दिखाई देंगे | हालांकि जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तनातनी आपको दुविधा में डाल सकती है | कार्यक्षेत्र का बदला हुआ माहौल आपको रास आएगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन मिलजुल रूप का रहेगा | आज कुछ खर्चे होने वाले है, जिन्हे लेकर आप थोड़े गंभीर दिखाई देंगे | आज किसी सरकारी काम में आपको मित्र या जाननेवाले की मदद मिलने वाली है | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी आज किसी चीज को लेकर जिद कर सकता है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | घर में बीमार चल रहे सदस्य की सेहत में आया सुधार आपको राहत देगा | ऑफिस में आज आपके अनुभव और कौशल की तारीफ होने वाली है | प्रेम जीवन वालो के लिए दिन अच्छा रहेगा | प्रिय के साथ फ़ोन पर लम्बी बात चलेगी |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आज किसी घरेलू काम में आप उलझ सकते है | इस राशि के व्यापारियों को मनचाहा लाभ प्राप्त नहीं होगा, हालाँकि आप संतुष्ट रहेंगे | दाम्पत्य जीवन वालो के दिन कमजोर प्रतीत हो रहा है | आज किसी भी तरह के विवाद से बचने की कोशिश करे |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आज आपकी कार्यक्षमता में सुधार होगा | आज आप आर्थिक स्थिति में सुधार करने के लिए आमदनी के नए स्त्रोत तलाशेंगे | शाम के समय जीवनसाथी की कही कोई बात आपको सोच में डाल सकती है | आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन फलदायक सिद्ध होने वाला है | कहीं निवेश किया गया धन अच्छा लाभ प्राप्त करेगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी होगी | आज किसी को ईगो दिखाना आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है | प्रेम जीवन वालो के दिन बेहद अच्छा रहेगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | आपको किसी तनाव से मुक्ति मिलने वाली है | घर से दूर कमा रहे जातको को आज परिवार से कोई शुभ समाचार मिलने वाला है | आज आपकी आमदनी के साथ साथ खर्चो में भी वृद्धि की आशंका है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन कमजोर प्रतीत हो रहा है | ऑफिस में आज काम अधिक रहेगा, जिसके चलते आपको ओवरटाइम करना पड़ सकता है | आज किसी दोस्त से झड़प हो सकती है, आपको धैर्य दिखाना चाहिए | आज जीवनसाथी के साथ मिलकर भविष्य की कोई प्लानिंग कर सकते है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा, हालाँकि परिवार में किसी बात को लेकर पैदा हुआ विवाद आपको चिंतित कर सकता है | नौकरीपेशा जातको के लिए आज का दिन बेहद शुभ है | आज आप जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे | स्वास्थ्य को लेकर थोड़े सतर्क रहे |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन कुछ मामलो में फलदायक सिद्ध होगा | आज के दिन आप अकेले ना रहे, अकेलापन आपको तनाव दे सकता है | किसी निजी काम के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है | आज आप अपने दोस्तों के साथ बीते दिनों को याद करेंगे |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | कुछ कामो में मनचाहे नतीजे मिलने से आपके चेहरे पर रौनक रहेगी | आज अपने ऊपर आप थोड़ा खर्चा करने वाले है | आज पिताजी नयी प्रॉपर्टी खरीदने को लेकर आपसे कुछ बातचीत कर सकते है | दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | ऑफिस में किसी सहकर्मी से बहस हो सकती है, अच्छा होगा आप ऐसी स्थिति पैदा ही ना होने दे | शाम के समय कोई मित्र आपके घर मिलने आ सकता है | आपको घर के बुजुर्गो की सेहत को लेकर सतर्क रहना चाहिए | तबियत बिगड़ सकती है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर