Category Archives:  Spiritual

इन 4 राशियों के लोग कभी किसी से नहीं बाटते अपना दुःख, अकेले सहते है....

Sep 28 2020

Posted By:  Sunny

जीवन में सुख की चाह सबकी होती है | हर कोई ये चाहता है कि उसके जीवन में कोई परेशानी ना आये | लेकिन ऐसा होना असम्भव है | मनुष्य के जीवन में सुख और दुःख का एक क्रम है, जो निरंतर चलता रहता है | कई बार हमारे जीवन में दुःख की ऐसी परिस्थिति उत्पन्न हो जाती है | जिससे निकलना आसान नहीं होता है | ऐसी स्थिति में कई लोग निराशा और गम में डूब जाते है | वहीँ कुछ लोग ऐसे होते है, जो अपनी जिंदगी में आये बड़े से बड़े दुःख के सामने घुटने नहीं टेकते | ये अपने दुःख को दुनिया के सामने कभी उजागर नहीं होने देते है | आज हम आपको कुछ ऐसी राशियों के बारे में बताने जा रहे है, जिनके जातक बड़े ही साहसी होते है |


कर्क राशि


अपना दर्द ना उजागर करने वालो की इस लिस्ट में सबसे पहला नाम कर्क राशि वालो का आता है | ये बड़े ही सहनशील किस्म के लोग होते है | यदि आपका संबध कर्क राशि के किसी जातक से होगा, तो आपको इस बात का पता होगा कि ये बड़े ही भावुक होते है | ये लोग आसानी से प्यार में नहीं पड़ते | किसी को दोस्त बनाने में भी ये बड़ा समय लेते है | ये अपना दुःख कभी किसी से नहीं बाँटते है | इनका मानना होता है कि अपना दुःख किसी से शेयर ना करना ही बेहतर है |



कन्या राशि


कन्या राशि के जातक बड़े ही एकाकी और स्वयं के ही आलोचक होते है | ये अपने आप को छिपाकर ही रखते है | अपना दुःख, सुख, परेशानी कभी किसी से शेयर नहीं करते | इसी वजह से इनकी स्थिति के बारे में अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है | ये जातक अपने को कम आंकते है | इन्हे आप कितना भी समझा दे कि वे परफेक्ट है, उनमे कोई कमी नहीं है | लेकिन ये इस बात को तब ही समझते है, जब ये अपना आत्मविश्वास हासिल कर लेते है |

वृश्चिक राशि


इस राशि के जातक बड़े ही सामाजिक किस्म के होते है, लेकिन इनका विश्वास जीतना टेढ़ी खीर होता है | ये जल्दी किसी पर विश्वास नहीं करते | जिसके चलते अपने गम भी दुसरो से नहीं बाटते | ये सामने वाले को भी इस बात का अंदाजा नहीं होने देते है, कि ये कितने दुःख में है | वैसे इसके पीछे इनका मानना होता है कि इनका दुखो का हल इनके अलावा किसी के पास नहीं है |

कुम्भ राशि


कुम्भ राशि के जातक भी अपने दुःख दर्द छिपाने में बड़े माहिर होते है | इनका मानना होता है कि अपनी परेशानी को दुनिया के लिए आकर्षण का केंद्र बनाना व्यर्थ है | इसीलिए ये कभी ऐसा कुछ नहीं करते, जिससे सामने वाला इनके अंतर्द्वन्द के बारे में जाने | ये अपनी भावनाओ दुसरो से व्यक्त नहीं करते | आपको इनकी परेशानी और ख़ुशी के बारे में तब ही पता लग सकता है, जब ये खुद बताये |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर