Category Archives:  Spiritual

राशिफल 29 सितम्बर 2020: आज मजबूत है इन राशियों के सितारे, होने वाला है धन लाभ...

Sep 28 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | कामकाज में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे | आज किसी बंद पड़ी योजना को आप फिर से शुरू करने का विचार कर सकते है | आज आपकी मेहनत रंग लाएगी | जीवनसाथी के साथ आज शाम को किसी बात को लेकर बहस हो सकती है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | आज किसी काम के चलते आपको यात्रा करनी पड़ सकती है, यात्रा के दौरान अपनी सुरक्षा का ख्याल रखे | प्रेम जीवन में आज प्रिय का स्वभाव जिद्दी रहेगा, आपको ये रास नहीं आएगा | आज कुछ बड़े निर्णय ले सकते है, परिवार की सलाह ले तो अच्छा है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन उतार चढ़ाव से भरा रहेगा | आप अचानक किसी परेशानी में पड़ सकते है, हालाँकि दोपहर के बाद आपकी स्थिति में सुधार आने की सम्भावना है | आपकी आमदनी में वृद्धि होगी, जिससे आप प्रसन्न होंगे | प्रेम जीवन में चल रहे मनमुटाव को आपस में बैठकर सुलझाने की जरूरत है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | इस राशि के व्यापारियों को आज अच्छा लाभ मिलने वाला है, आप कहीं निवेश का विचार कर सकते है | इस राशि के विवाहित जातको को आज ससुराल जाने का मौका मिल सकता है | आज खानपान पर काबू रखे, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन शुभ है | भूतकाल मे लिया गया आपका कोई निर्णय अच्छा फल देने वाला है, आप इससे ख़ुशी महसूस करेंगे | आज माता जी से आप अधिक ही स्नेह महसूस करेंगे | आमदनी के मामले में दिन ठीक रहेगा | दाम्पत्य जीवन को खूबसूरत बनाने की कोशिश में रहेंगे |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका मिले जुले रूप का प्रतीत हो रहा है | आज वाहन चलाते समय आप सावधान रहे | आज जीवनसाथी को किसी सरकारी योजना का लाभ प्राप्त होने वाला है | घर में किसी की तबियत बिगड़ सकती है, जिसके चलते आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आप आज परिवार की जरूरतों पर ध्यान देंगे | उनके लिए कुछ खरीददारी भी कर सकते है | नौकरीपेशा आज काम में अधिक ही व्यस्त रहेंगे | जीवनसाथी के साथ चल तनावपूर्ण स्थिति में सुधार लाने की आप कोशिश करेंगे | स्वास्थ्य ठीक रहेगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आपका दिन शुभ है | आपके किसी निर्णय में आपको परिवार का पूरा साथ मिलेगा | कामकाज में आप आज ध्यान देंगे, आपको इसका फल भी मिलेगा | ऑफिस में विरोधी आपसे दूरी बनाये रखेंगे | आज जीवनसाथी किसी ख़ास चीज की मांग कर सकता है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन मौज मस्ती भरा रहेगा | दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे | नौकरी बदलने की सोच रहे जातक, अभी इस विचार को टाल दे | व्यापारियों के लिए आज का दिन आनंद से भरा रहेगा | हालाँकि आज प्रिय का व्यवहार आपको थोड़ा परेशान कर सकता है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपको किस्मत का साथ मिलेगा | धन की आवक बनी रहेगी, इससे आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा | आज कुछ धार्मिक कामो में आप हाथ बंटा सकते है | हालाँकि आज जमीन जायदाद के मामलो के लिए दिन शुभ नहीं है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आपका दिन अच्छा रहेगा | कामकाज में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, आप इनसे निपट लेंगे | आपकी सेहत अच्छी रहेगी | इस राशि के विवाहित जातक अपने भविष्य को लेकर कुछ निर्णय ले सकते है | इस राशि के छात्रों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | ऑफिस में आज बॉस से काम के सिलसिले में थोड़ी बहस हो सकती है, आप धैर्य से पेश आये | आपकी आमदनी अच्छी होगी, लेकिन आपको खर्चो पर भी काबू करने की जरूरत है | जीवनसाथी के साथ खूबसूरत शाम बिताएंगे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर