Category Archives:  Spiritual

करते है किसी से मोहब्बत तो आजमाए ये उपाय, जीवनभर बना रहेगा साथ

Sep 29 2020

Posted By:  Sunny

जिंदगी में हर इंसान की चाह होती है कि उसे कोई ऐसा मिले, जिसके साथ वो अपनी उम्र बीता सके | उसके साथ जीवन का सुख दुःख और दर्द बाँट सके | जीवन में प्रेम बहुत जरुरी होता है, क्योंकि जीवन की कठिन डगर में यदि कोई हाथ थामने वाला हो, तो जिंदगी आसान हो जाती है | लेकिन कई बार दो प्यार करने वालो का मिलना इतना आसान भी नहीं होता है | अगर आपके साथ भी ऐसी ही स्थिति बनी हुयी है, तो हम आपके लिए कुछ उपाय लेकर आये है, जो आपकी काफी मदद कर सकते है | इनमे जरूरत है तो बस सच्ची प्रेम भावना की |



आप किसी से सच्चा प्यार करते है और आपको उनका साथ नहीं मिल पा रहा है, तो आप ये उपाय करे | आप रोजाना राधाकृष्ण जी की पूजा अर्चना करे | राधाकृष्ण जी की पूजा करते समय मन में अपने प्रिय का नाम रखकर 'ऊं क्लीं कृष्णाय गोपीजन वल्लभाय स्वाहा:' मंत्र का जाप करे | आप इस मंत्र का जाप 108 बार करे | राधेकृष्ण जी को यदि आप बांसुरी और पान चढ़ाते है, तो ये और भी शुभ फल देता है |




यदि आप चाहते है कि जीवनभर आपके प्रिय का साथ बना रहे और आपको अपने रिश्ते में किसी परेशानी का सामना ना करना पड़े | तो आपके लिए ये उपाय सबसे बेहतर रहेगा | आप हर शुक्रवार को राधाकृष्ण जी के मंदिर में दर्शन के लिए जाने की आदत बना ले | साथ ही आप उन्हें माला और मिश्री अर्पित करे | ऐसा करने से आपका प्रिय सदा आपके साथ रहेगा | वहीँ अगर युवती अपने प्रेम का साथ पाना चाहती है, तो उसे हरे रंग की चूड़ी पहननी चाहिए | साथ ही गुरुवार को पीले और शुक्रवार को सफ़ेद रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए |

अपने प्यार को पाने के लिए वैसे तो कई उपाय है, लेकिन कुछ सावधानियां है, जिनका भी ख़ास ध्यान रखा जाना चाहिए | जैसे प्रिय को कभी उपहार में काले और नीले रंग की वस्तु ना दे | ना ही नुकीली वस्तु उपहार में दे | ये वस्तु प्रेम जीवन में नकारात्मकता पैदा करती है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर