Category Archives:  Spiritual

राशिफल 30 सितम्बर 2020: आज है माह का अंतिम दिन, कैसे रहेंगे आपके भाग्य के सितारे

Sep 29 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | नौकरीपेशा जातको की आमदनी में वृद्धि होने वाली है, इसके चलते आप परिवार के लिए कुछ खरीद सकते है | किसी से दिल की बात कहना चाहते है, तो भाग्य आपके साथ है | व्यापारी वर्ग के जातको को मनचाहा लाभ नहीं मिलेगा, हालाँकि आप संतुष्ट रहेंगे |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आप कामकाज में ध्यान देंगे, इससे आपकी पकड़ मजबूत होगी | ऑफिस के बाद आज किसी मित्र से मुलाकात करने जा सकते है | विवाहित जातक अपने रिश्ते में किसी गलतफहमी का ना पनपने दे, इस पर ध्यान देने की जरूरत है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | कामकाज के मामले में दिन ठीक रहेगा | हालाँकि किसी काम में अधिक स्मार्टनेस दिखाना आपके लिए नुकसान का सौदा बन सकता है | प्रेम जीवन वालो के लिए दिन अच्छा है | विवाहित जातको को आज जीवनसाथी का व्यवहार परेशान कर सकता है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन कमजोर प्रतीत हो रहा है | आज संतान से जुडी कोई चिंता आपको घेर सकती है | आपके किसी काम में आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलने वाला है | आपको घर में बुजुर्गो की सेहत पर ख़ास ध्यान देना चाहिए | आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज कुछ मामलो में आपका दिन भाग्यशाली साबित होने वाला है | ऑफिस में बॉस आपकी किसी शर्त को मानने के लिए तैयार हो सकता है | आज किसी को भी धन उधार देने से पहले विश्वसनीयता परख ले | प्रेम जीवन वाले जातक प्रिय से मन की कोई व्यथा शेयर कर सकते है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन उतार चढ़ाव से भरा रहेगा | किसी बात को लेकर चिंता मानसिक तनाव का कारण बन सकती है | आज किसी काम के चलते आपको लम्बी यात्रा करनी पड़ सकती है | विवाहित जातको के लिए आज का दिन कमजोर है, बहस होने की सम्भावना है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिनमान अच्छा रहेगा | ऑफिस में आज कुछ नए दोस्त बना सकते है | आज संतान आपके गर्व की वजह बनेगी, आपको शुभ समाचार मिलेगा | आज जीवनसाथी से प्रेम से पेश आये, गुस्सा दिखाना बात बिगाड़ सकता है | कामकाज को लेकर प्रयास सफल होंगे |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आपका दिन ठीक रहेगा | किसी घरेलू काम मे आज आप व्यस्त हो सकते है | नींद पूरी ना होने की वजह से ऑफिस में आलस से घिरे रहेंगे | इस राशि के विवाहित जातक अपने भविष्य को लेकर कुछ बड़े निर्णय लेंगे | प्रेम जीवन वालो के लिए दिन चुनौतीभरा रहेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन शुभ है | आपके किसी काम में आपको दोस्तों का सहयोग मिलने वाला है | कहीं धन निवेश करने का विचार कर रहे है, तो आज का दिन शुभ है | आज किसी धार्मिक काम में आप योगदान दे सकते है | प्रेम जीवन वाले जातक प्रिय को परिवार से मिलवा सकते है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आर्थिक स्थिति को लेकर आपका दिन शुभ है | कहीं से अचानक धनलाभ होने की सम्भावना है | कामकाज में आज अधिक समय देंगे, इस दौरान किसी से झड़प हो सकती है | आप ऐसी स्थिति से बचने की कोशिश करे | दाम्पत्य जीवन में हल्का तनाव रहेगा, स्थिति काबू में रहेगी |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है | आपको मानसिक तनाव से मुक्ति मिलने वाली है, इसका सेहत पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा | आज माता पिता के साथ आप वक़्त बिताएंगे | प्रेम जीवन वाले जातको विवाह को लेकर सोच विचार करेंगे | विवाहित जातको के दाम्पत्य में सुख रहेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | ऑफिस में आपकी कार्यकुशलता में वृद्धि होने वाली है | आपके कुछ खर्चे बढ़ने वाले है, ये आपको चिंता में डाल सकते है | आज जीवनसाथी का मूड ऑफ रहेगा, आपको कुछ कड़वी बाते कह सकता है | आप इस पर ध्यान दे | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर