Category Archives:  Spiritual

इस मलमास पूर्णिमा पर करे ये खास उपाय, धन धान्य से भर जायेगा घर-बार

Sep 29 2020

Posted By:  Sunny

हिन्दू धर्म में मलमास का बड़ा महत्व बताया गया है | भगवान शिव और भगवान विष्णु से जुड़े इस माह में किये गए प्रत्येक शुभ कार्य का कई गुना फल प्रदान करते है | इसके साथ ही शास्त्रों और पुराणों में मलमास पूर्णिमा का भी बड़ा महत्व बताया गया है | इस साल ये पूर्णिमा अश्विन अधिकमास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा अर्थात 1 October 2020 को मनाई जाएगी | इस दिन माँ लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए पूजा पाठ किये जाते है और माता जी आशीर्वाद लिया जाता है | 



तंत्रशास्त्र में मलमास की पूर्णिमा को बड़ा महत्वपूर्ण बताया गया है | इस दिन किये जाने वाले कुछ ऐसे टोटको के बारे में बताया गया है, जो जीवन की हर समस्या से मुक्ति दिला सकते है | आज हम आपको ऐसे ही कुछ टोटको के बारे में बताने जा रहे है |

माता लक्ष्मी का आर्शीवाद


तंत्र शास्त्र के अनुसार मलमास की पूर्णिमा के दिन आप पीपल के पेड़ पर कुछ मीठा चढ़ाये | इसके बाद आप पीपल के पेड़ पर जल अर्पित करे | इससे आप पर माँ लक्ष्मी की कृपा बनेगी और माता लक्ष्मी का आर्शीवाद प्राप्त होगा | इतना ही नहीं इस आसान से उपाय से आपको कर्ज से भी मुक्ति मिलेगी |



रोगो से मुक्ति


यदि आप दाम्पत्य जीवन में चल रही परेशानियों से मुक्ति चाहते है, तो दम्पति ये उपाय करे | मलमास की पूर्णिमा की रात पति पत्नी दोनों चंद्रदेव को अर्घ्य दे | इससे आपके दाम्पत्य जीवन की परेशानियों का अंत होगा, साथ ही असुरक्षा की भावना से भी मुक्ति मिलेगी | शास्त्रों के अनुसार इस पूर्णिमा को चंद्रदेव को अर्घ्य देने से आँख और हड्डी के रोगो में भी फायदा होता है |

आर्थिक स्थिति में सुधार


आर्थिक स्थिति में सुधार और नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति पाने के लिए आप ये उपाय कर सकते है | आप मलमास पूर्णिमा के दिन 12 कौड़ियां ले और उन पर हल्दी का लेप लगाए | इसके बाद माँ लक्ष्मी के सामने इन कौड़ियों को रख पूजा करे | फिर इन कौड़ियों को लाल पोटली में बांधकर तिजोरी में रख दे | इससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, साथ ही नकारात्मकता से मुक्ति मिलेगी |

व्यवसाय में तेजी


यदि व्यवसाय या नौकरी की वजह से आपको मानसिक तनाव से गुजरना पड़ रहा है, तो आप मलमास पूर्णिमा के दिन खीर में केसर मिलकर माँ लक्ष्मी को अर्पित करे | इसके बाद घर की सबसे बड़ी महिला के हाथो से खीर को जरूरतमंद लोगो में प्रसाद के रूप में बटवाये | इससे आपका तनाव दूर होगा और कामकाज में भी तेजी आएगी |

चंद्रदेव व माँ लक्ष्मी की कृपा


माँ लक्ष्मी को आकर्षित करने और धन सम्पदा प्राप्ति के लिए मलमास की पूर्णिमा को आप ये उपाय कर सकते है | आप मलमास की पूर्णिमा को चंद्रदेव को कच्चे दूध में चावल और चीनी मिलाकर अर्पित करे | इससे आपको धन धान्य की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा |

एकाक्षी नारियल


तंत्रशास्त्र में एकाक्षी नारियल को बड़ा ही महत्वपूर्ण माना गया है | तंत्रशास्त्र में बताया गया है कि मलमास की पूर्णिमा के दिन पूजा घर में एकाक्षी नारियल की स्थापना करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है | एकाक्षी नारियल को माता लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है | इसीलिए इसकी पूजा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर