Category Archives:  Spiritual

राशिफल 01 अक्टूबर 2020: इन राशियों के लिए शानदार रहेगा माह का पहला दिन, जानिए अपनी राशि का हाल...

Sep 30 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन शुभ है | कामकाज को लेकर की गयी मेहनत आज रंग लाएगी | आज जमीन जायदाद के मामले में आपको लाभ होने वाला है | आज जीवनसाथी आपसे किसी ख़ास चीज की मांग कर सकता है, जिसे आप पूरा करेंगे | प्रेम जीवन वाले जातक रोमांटिक शाम बिताएंगे |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिनमान बढ़िया रहेगा | कामकाज को लेकर अच्छे नतीजे मिलेंगे | आज मन में धार्मिक विचार आएंगे | हालाँकि आज सेहत को लेकर आप थोड़े सतर्क रहे, तो बेहतर है | घर में सुख शांति का माहौल रहेगा | प्रेम जीवन वाले जातक अपने विवाह की बात घर में कर सकते है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा | कामकाज के चलते आपको यात्रा करनी पड़ सकती है, इस दौरान आप अपनी सुरक्षा का ध्यान रखे | विवाहित जातको का दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा | इस राशि के व्यापारी भाइयो को मनचाहा लाभ नहीं होगा, हालाँकि संतुष्टि बनी रहेगी |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का प्रतीत हो रहा है | इसीलिए आप कोई बड़ा काम हाथ में लेने से बचे | परिवार में किसी सदस्य से हल्की बहस हो सकती है | नौकरीपेशा जातक अपने काम में ध्यान देंगे, बॉस से तारीफ़ मिलेगी | दाम्पत्य जीवन में गलतफहमियों में पड़ने से बचे |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | इस राशि के छात्र नए कोर्स में एड्मिशन ले सकते है | व्यापारियों को आज अच्छा लाभ होने वाला है, परिवार संग ख़ुशी बाटेंगे | विवाहित जातक आज जीवनसाथी के साथ घूमने निकल सकते है | आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | हालाँकि आज के दिन आप दुसरो के विवादों में ना पड़े | आज ऑफिस में आपकी कोई बात बॉस को रास आ सकती है | प्रेम जीवन में आज प्रिय किसी बात को लेकर रूत सकता है, आप उन्हें मनाने की कोशिश करेंगे | उन्हें कोई उपहार दे |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | कुछ मामलो में आपको भाग्य का साथ मिलने वाला है | कहीं धन निवेश करना चाहते है, तो आज का दिन शुभ है | आप आज किसी अटके हुए काम को पूरा करने पर ध्यान देंगे | घर परिवार का माहौल आपको सुकून प्रदान करेगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | आप असमंझस की स्थिति में रहेंगे, मन की बात किसी से शेयर करे तो अच्छा रहेगा | ऑफिस के कामकाज में अधिक सतर्क रहे, छोटी सी गलती बड़ा नुकसान कर सकती है | जीवनसाथी आज आपके लिए कुछ स्पेशल कर सकता है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | दोस्तों से लम्बे समय बाद मिलकर अच्छा महसूस करेंगे | आज पिताजी आपको किसी काम की जिम्मेदारी सौंप सकते है, जिसे आप पूरा करेंगे | जिन जातको की विवाह की बात चल रही थी, उन्हें रिश्ता पक्का होने का शुभ समाचार मिलने वाला है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन कमजोर प्रतीत हो रहा है | इसीलिए आप सावधान रहे | आज किसी चीज को लेकर ईगो दिखाना भारी पड़ सकता है | आज किसी काम में आपको भाई या बहन की मदद लेनी पड़ सकती है | प्रेम जीवन वालो के लिए आज का दिन निराशा भरा रहेगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन बेहद शुभ है | कामकाज को लेकर दिन सफलताभरा रहेगा, जिससे आपके चेहरे पर रौनक बनी रहेगी | संतान आपको शुभ समाचार दे सकती है | दाम्पत्य जीवन में नयापन लाने के लिए आप कुछ नया कर सकते है | जीवनसाथी आपसे प्रसन्न दिखाई देगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा, लेकिन लेनदेन में फायदा होने की सम्भावना है | परिवार के सदस्यों के लिए आप कुछ खरीद सकते है | जॉब बदलने की सोच रहे जातको को किसी कम्पनी से अच्छा ऑफर मिलने वाला है | दाम्पत्य जीवन में हल्का तनाव रहेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर