Category Archives:  Spiritual

राशिफल 02 अक्टूबर 2020: आज यात्रा करने से बचे कर्क राशि के जातक, जानिए बाकी राशियों का हाल...

Oct 01 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन उतार चढ़ाव से भरा रहेगा | कामकाज में आज अधिक ध्यान देने की जरूरत है, चूक करने से बचे | आर्थिक स्थिति को मजबूत करने को लेकर कुछ निर्णय ले सकते है | अपनी कोई बात जीवनसाथी को समझाने में नाकाम रहेंगे | प्रेम जीवन वालो के लिए दिन शुभ है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | कामकाज को लेकर दिन सामान्य रहेगा, आप संतुष्ट रहेंगे | आपकी आमदनी में आज वृद्धि होने वाली है, जिसे लेकर आप खुश होंगे | परिवार के सदस्यों के लिए कुछ खानपान की वस्तु खरीद सकते है | आपके दाम्पत्य जीवन में तनाव की स्थिति रहेगी |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | मन में कुछ धार्मिक विचार आएंगे | आज आप निजी और पेशेवर जिंदगी में तालमेल बैठाने को लेकर कोई योजना बना सकते है | आज आप किसी से बिगड़े रिश्ते को सुधारने की कोशिश कर सकते है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | कुछ मामलो में आपको भाग्य का साथ मिलेगा, जिससे काम पुरे हो जायेंगे | आज कहीं यात्रा पर जा रहे है, तो टाल दे | विवाहित जातको को आज दाम्पत्य जीवन के तनाव से बाहर निकलने का मौका मिलेगा | प्रेम जीवन वाले आज प्रिय को नाराज कर सकते है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | बशर्ते आप व्यर्थ की चिंताओं से दूर रहने की कोशिश करे | आप नए कार्यो में हाथ आजमाने की   कोशिश कर सकते है | पैतृक सम्पति से आपको आज अच्छा लाभ प्राप्त होने वाला है | प्रेम जीवन वाले प्रिय के लिए कुछ नया कर सकते है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | व्यापारियों के लिए आज का दिन बेहद शुभ है, कोई नयी डील कर सकते है | परिवार में सुख शांति भरा माहौल रहेगा | कामकाज को लेकर आज थोड़े चिंतित हो सकते है | आपको धन के बचत करने की आदत विकसित करने की जरूरत है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | किसी बात को लेकर चल रहा मानसिक तनाव आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है | कामकाज को लेकर आज सामान्य से अधिक व्यस्त रहेंगे | कार्यक्षेत्र में बदलाव लाने को लेकर आप मित्र से सुझाव ले सकते है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | कामकाज को लेकर अच्छे नतीजे मिलेंगे | नौकरीपेशा जातको को बॉस से तारीफ मिलने वाली है | अधूरे कार्यो को पूरा करने के लिए आज का दिन शुभ है | अपनी कोई परेशानी जीवनसाथी से शेयर करके हल्का महसूस करेंगे |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका मिलेजुले प्रभाव का रहेगा | कुछ कामो में आपको मदद मिलेगी, जिससे काम समय से पुरे हो जायेंगे | किसी सरकारी योजना का लाभ लेने की कोशिश कर सकते है | दाम्पत्य जीवन में किसी चीज को लेकर एक दूसरे पर इल्जाम लगाना रिश्ते में खटास को बढ़ा सकता है, समझने की जरूरत है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | दोस्तों से मुलाकात करके आप अच्छा महसूस करेंगे | आज आपकी कोई भी मेहनत बेकार नहीं जाएगी | हालाँकि जमीन जायदाद के मामलो को लेकर भाग्य साथ नहीं देगा | दाम्पत्य जीवन में हल्का तनाव रहेगा, हालाँकि आप संतुष्ट रहेंगे |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आपका दिन अच्छा रहेगा | आर्थिक स्थिति में मजबूती रहेगी, इसके चलते आप कुछ खर्चे कर सकते है | आज पिताजी से किसी मामले में खुलकर बात करेंगे | ऑफिस में आज जूनियर आपसे काम सीखने की इच्छा जता सकते है | आपके दाम्पत्य जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आपका दिन ठीकठाक रहेगा | कामकाज को लेकर आज दिन अच्छा है | व्यापारी आज साझेदारों संग बड़ा निर्णय ले सकते है | आज किसी रिश्ते को लेकर आप भावुक हो सकते है | प्रेम जीवन वाले जातक प्रिय को आज परिवार से मिलवा सकते है | स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर